{"_id":"6126264f8ebc3e7a0c01803f","slug":"kirron-kher-and-anupam-kher-story-of-the-evergreen-bollywood-couple-will-make-you-believe-in-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव स्टोरी: शादीशुदा होने के बावजूद अनुपम खेर से दिल लगा बैठी थीं किरण खेर, बेहद दिलचस्प है ये किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव स्टोरी: शादीशुदा होने के बावजूद अनुपम खेर से दिल लगा बैठी थीं किरण खेर, बेहद दिलचस्प है ये किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम खेर-किरण खेर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर की गिनती बी-टाउन में उन कपल में की जाती है, जिनकी आपस में बेहतरीन बॉन्डिंग है। कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले अनुपम खेर की मुलाकात और शादी की कहानी बड़ी दिलचस्प है। मालूम हो कि अनुपम खेर और उनकी पत्नी किरण खेर की शादी को गुरुवार यानी 26 अगस्त 2020 को 36 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में हम आपको सुना रहे हैं अनुपम खेर के साथ उनकी क्यूट सी लव स्टोरी, जो आपका दिल गुदगुदाएगी। जानिए कैसे हुआ था प्यार का इजहार।
किरण खेर और अनुपम खेर एक दूसरे से प्यार में पड़ने के बाद 1985 में शादी के बंधन में बंध गए। किरण और अनुपम खेर की मुलाकात चंढीगढ़ में हुई थी, जहां दोनों एक थियेटर का हिस्सा था। दोनों तब पक्के दोस्त हुआ करते थे, लेकिन ये रिश्ता तब मोहब्बत के आस-पास भी नहीं भटकता था।
साल 1980 में किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आ गईं। तब किरण को गौतम बेरी से प्यार हो गया जो कि पेशे से बिजनेस मैन थे। दोनों ने शादी कर ली और कुछ सालों बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। गौतम से किरण ने लव मैरिज की थी, लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं।
3 of 6
अनुपम खेर ,किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और वो इस रिश्ते से निकलना चाहती थीं। वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। किरण और अनुपम दोनों अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थियेटर करते रहे। इस बीच दोनों एक प्ले करने के लिए कोलकाता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुपम खेर, किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में दोनों की मुलाकात हुई और इस दौरान उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ। किरण खेर ने कहा था, 'अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था, जो हम दोनों ने महसूस किया था।'
विज्ञापन
5 of 6
अनुपम खेर-किरण खेर
अनुपम ने ही किरण से पहले अपने दिल की बात कही। एक दिन अनुपम किरण के घर आए और बोले कि वो उनसे बात करना चाहते हैं। जब किरण ने दरवाजा खोला तो अनुपम ने कहा, 'मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।' बस फिर क्या...किरण को भी महसूस हुआ कि इतने सालों की इस दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।