अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री के चहेते सितारों में शुमार हैं। प्रशंसक सलमान खान पर जान छिड़कते हैं। अभिनय और फिल्मों से अलग सलमान खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। सलमान खान का हालिया पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने फैंस से दुआ करने को कहते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan: सलमान खान ने फैंस से की दुआ की अपील? बोले- कोई नहीं जानता कल क्या होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह फैंस से दुआ करने की अपील कर रहे हैं। सलमान का कहना है कि कल पता नहीं क्या हो? दुआ करो। अगर, यह सुनकर आप भाईजान को लेकर चिंतित हो उठे हैं तो बता दें कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबकुछ ठीक है। सलमान खान ने यह पोस्ट आज होने वाले फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर किया है।
सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह ब्लू जींस और ब्राउन टीशर्ट में काफी शानदार लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा....लेकिन, इस मामले में यह सच नहीं है, क्योंकि यह फिल्मफेयर अवॉर्ड होगा। बस अच्छे से हो जाए, दुआ करो, क्योंकि दुआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम।'
Bhumika Chawla: कपिल शर्मा के शो में भूमिका को नहीं बुलाया गया? नाराज एक्ट्रेस बोलीं- मैं भी ईगो वाली हूं
सलमान खान के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माशाअल्लाह।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं भी सोच रही थी कि अभी तक सर की कोई पोस्ट नहीं आई।' एक यूजर ने लिखा, 'भगवान करे आप हमेशा इसी तरह चमकते रहें।' एक यूजर ने लिखा, 'लव यू भाई! लेकिन...हमें पुराना सलमान चाहिए, पुरानी फिल्मों वाला और पुरानी एक्टिंग वाला।'
Mani Ratnam: 'यह जाल नहीं मेरी इच्छा है..' पोन्नियिन सेल्वन फ्रैंचाइजी के पैन इंडिया होने पर मणिरत्नम की दो टू
आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड आज शाम मुंबई में होने जा रहे हैं। सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। उनके अलावा आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल भी होस्ट करने वाले हैं। इस अवॉर्ड नाइट में जान्हवी कपूर, विकी कौशल, गोविंदा, टाइगर श्रॉफ, जैकलीन समेत तमाम सितारे प्रस्तुति देंगे।
Throwback Thursday: जब ऋतिक को कास्ट करने से राकेश रोशन ने कर दिया था इनकार, फिर ऐसे मिली 'कहो ना...प्यार है'