फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर यूजर्स ने पूछे सवाल, पूजा हेगड़े ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Thu, 20 Apr 2023 12:24 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan Actress pooja hegde reacted on user asked south movie or hindi movie read here
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म कल यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में साउथ की दमदार अदाकारा पूजा हेगड़े पहली बार भाईजान के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जी जान से फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने के दौरान अपनी उम्मीदों के बारे में बात की।

kisi ka bhai kisi ki jaan Actress pooja hegde reacted on user asked south movie or hindi movie read here
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि मैं काफी उत्साहित और घबराई हुई भी हूं। मेरे अंदर इस समय इमोशंस का मिक्स्ड बैग है। पूजा ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म में मेरे किरदार को पसंद करेंगे। अभिनेत्री आखरी बार प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आईं थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह  फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रही। वहीं पूजा रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' का भी  हिस्सा रहीं। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

kisi ka bhai kisi ki jaan Actress pooja hegde reacted on user asked south movie or hindi movie read here
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' का धमाकेदार ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद यूजर्स लाइक और कमेंट करने लगे। एक शख्स ने कमेंट किया किस किस को यह बॉलीवुड नहीं साउथ की फिल्म लग रही है, जिसका जवाब देते हुए पूजा ने कहा कि मैं फिल्म में एक तेलगु हूं । यह काफी खुशी की बात है कि अब इंडियन सिनेमा एक साथ आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan Actress pooja hegde reacted on user asked south movie or hindi movie read here
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि लड़की तेलुगु है इसलिए हमने फिल्म में 'बथुकम्मा' को भी दिखाया है। यह एक तेलुगु फेस्टिवल है। वहां वे तेलुगु में गा रहे हैं क्योंकि इसे हिंदी में दिखाना अजीब होता। इसलिए, जो स्क्रिप्ट के लिए ऑथेंटिक है। वह किया जाता है।” इसके साथ पूजा ने यह भी साफ किया कि कैसे वह इन कम्पैरिजन से परेशान नहीं है।

विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan Actress pooja hegde reacted on user asked south movie or hindi movie read here
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja

पूजा से उनके को स्टार यानी सलमान के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “उन्हें भाईजान कहा जाता है। उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। सलमान काफी रियल और ईमानदार हैं। वह जो कुछ भी उनके दिमाग में है  वह कहते हैं और वह कुछ ऐसे है जो मुझे पसंद हैं। वह अपने विचारों को लेकर क्लियर हैं। उन्होंने फिल्म पर काम करने के दौरान मेरी मदद की।” 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed