फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection: सलमान खान के लिए ये है असली चुनौती, जानिए ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

Wed, 19 Apr 2023 12:22 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 19 Apr 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection Prediction Eid Release Trade Experts Atul Mohan Narendra Gupta
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान अभी बहुत स्पष्ट नहीं हैं लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को मिली बंपर ओपनिंग के बाद सलमान खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। कभी सलमान खान के लिए सबसे मुफीद रहे इस दिन पर रिलीज हुई सलमान की पिछली कुछ फिल्मों का कारोबार उतना अच्छा नहीं रहा है जितनी इसके निर्माताओं ने उम्मीद की थी। अब, फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से ट्रेड को क्या उम्मीदें हैं, आइए जानते हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection Prediction Eid Release Trade Experts Atul Mohan Narendra Gupta
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान का ईद रिकॉर्ड
ईद के त्योहार पर फिल्म रिलीज करने का चलन तो काफी समय से रहा है। सलमान की फिल्मों ‘वांटेड’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘सुलतान’, ‘दबंग’ और ‘बजरंगी भाईजान’ ने भी ईद पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया। लेकिन, टिकट खिड़की पर सलमान की हर ईद अच्छी ही रही हो, ऐसा भी नहीं है। उनकी पिछली कुछ फिल्में ‘ट्यूबलाइट’, ‘भारत’ और ‘रेस 3’ ईद पर रिलीज होकर भी कमाल नहीं दिखा पाईं। अब पूरे देश के सिनेमा विशेषज्ञों की निगाहें एक बार फिर सलमान खान की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection Prediction Eid Release Trade Experts Atul Mohan Narendra Gupta
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तक भारत नंबर वन
5 जून 2019 को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ उनके करियर की अब तक सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद पहले दिन की ओपनिंग के मामले में जो फिल्में सलमान खान की टॉप 5 फिल्मों में शामिल रही हैं, उनके नाम हैं, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘एक था टाइगर’। टाइगर सीरीज की सलमान की नई फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी साल 10 नवंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले सलमान खान को अपनी स्टार पॉवर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साबित करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection Prediction Eid Release Trade Experts Atul Mohan Narendra Gupta
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देरी से शुरू हुई एडवांस बुकिंग
इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की ओपनिंग इससे न सिर्फ काफी कम रहने की आशंका जताई जा रही है बल्कि फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके फिल्म ‘भारत’ का रिकॉर्ड तोड़ पाने के आसार भी कम ही नजर आ रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट नरेंद्र गुप्ता इसकी वजह फिल्म की एडवांस बुकिंग देर से शुरू होने को भी मानते हैं।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Collection Prediction Eid Release Trade Experts Atul Mohan Narendra Gupta
नरेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर से नहीं बनी बात
ट्रेड एक्सपर्ट नरेंद्र गुप्ता कहते हैं, 'फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग काफी पहले से शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।16 अप्रैल इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हई हैं लेकिन टिकटों की बिक्री की रफ्तार अभी धीमी है।’ नरेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म की ओपनिंग 18 से 20 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। फिल्म के ट्रेलर के सलमान खान के प्रशंसकों की उम्मीद पर खरा न उतरने की बात भी वह कहते हैं। नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक, ट्रेलर के हिसाब से फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई जा सकती हैं। यह साउथ फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है और साउथ की हिंदी रीमेक फिल्मों को सिनेमाघरों में अब लोग उतना पसंद कर नहीं रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed