फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ: 'औकात दिखाकर रहेंगे...' एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर केआरके ने सलमान खान पर साधा निशाना!

Thu, 20 Apr 2023 02:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। साथ ही स्टार को औकात दिखाने की बात कहते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Producer Books Tickets Worth 20 Crore KRK big allegation on salman khan film
केआरके-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अपनी अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह मूवी फाइनली ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर फिल्म क्रिटिक्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सुपरहिट होगी। हालांकि, टिकट बुकिंग को लेकर केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर बड़ा दावा किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Producer Books Tickets Worth 20 Crore KRK big allegation on salman khan film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें वह फिल्म का अलग नाम लिखकर सलमान खान और मेकर्स पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते नजर आए हैं। केआरके ने भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की जगह 'किसी का हाथ किसी की टांग' लिखकर खिंचाई की है। 

Amitabh Bachchan: एलन मस्क के आगे अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बिग बी ने ट्विटर मालिक से कही ऐसी बात

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Producer Books Tickets Worth 20 Crore KRK big allegation on salman khan film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'KKHKKT के जी डिस्ट्रीब्यूटर सिंगल स्क्रीन थिएटरों को आने वाली फ्लॉप फिल्मों मैदान और गदर 2 को दिखाने के लिए साइन करने के लिए कह रहे हैं, अगर वे इस भोजपुरी फिल्म को प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसलिए अब तक यूपी और दिल्ली के 90 फीसदी सिनेमाघर इस फिल्म को दिखाने के लिए राजी नहीं हुए हैं। शानदार!'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Producer Books Tickets Worth 20 Crore KRK big allegation on salman khan film
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'मेरे सूत्रों के मुताबिक, कल KKHKKT के प्रोड्यूसर खुद अपनी इज्जत बचाने के लिए 20 करोड़ रुपये के टिकट खरीदेंगे। लेकिन सच तो यह है कि डूबते हुए सितारों को कोई नहीं बचा सकता। पब्लिक सड़क पर लाकर रहेगी। औकात दिखाकर रहेंगे।'
 

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Producer Books Tickets Worth 20 Crore KRK big allegation on salman khan film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' एक एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें दबंग खान के साथ-साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश जैसे सितारे हैं। वहीं, इससे पलक तिवारी और शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और इमोशन का भरपूर डोज देने का वादा करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed