सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल के भाई की भूमिका निभाई है। फैंस को उनका ऑनस्क्रीन ब्रोमांस काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में तो चारो के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग नजर आई है, लेकिन क्या आपको पता है कि सेट पर सलमान के साथ तीनों कलाकारों का रिश्ता कैसा था? इस बात से राघव जुयाल ने पर्दा उठा दिया है।
Salman Khan: सेट पर कैसी थी सलमान की ऑनस्क्रीन भाइयों के साथ बॉन्डिंग, राघव जुयाल ने उठाया राज से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि सेट पर सलमान अपने ऑनस्क्रीन भाइयों के साथ कैसे रहते थे। राघव की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में सेट पर चारों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Azamgarh Review: शॉर्ट फिल्म को फीचर फिल्म बनाने का इनामी नुस्खा, साथ ही 10 साल पुराने पंकज त्रिपाठी बोनस में
इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भाई के साथ जिंदगी मजेदार होती है। शुक्रिया भाई हमारे जीवन में मस्ती और खुशियां लाने के लिए। लव यू भाई।'' बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' ने 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश और भूमिका चावला भी अहम भूमिकाओं में हैं।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। 13.5 करोड़ से अपनी शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब तक 90.15 करोड़ का आकंड़ा ही पार कर सकी है। माना जा रहा है कि आने वाले शनिवार या रविवार तक यह 100 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी।
KKBKKJ: KRK ने 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल की एक्टिंग को लेकर कह दी ऐसी बात, फैंस बोले- एकदम सही
इसके साथ यह सलमान की 16वीं फिल्म होगी जो इस क्लब में शामिल होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही टाइगर 3 में दिखने वाले हैं। फिल्म में वह एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आएंगे। उनके साथ इसमें कटरीना कैफ भी हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दिवाली के आस पास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Charu Asopa: रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल होने पर चारू असोपा का फूटा गुस्सा, कहा- अपनी नीयत ठीक करें