शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के काम की तारीफ हो रही है। शहनाज की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा कि करियर बनाने के लिए उनका घर से भागना एक अच्छा फैसला रहा है और वह अब पीछे मुड़कर भी नहीं देखती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Shehnaaz Gill: शहनाज ने घर से भागने और गलतियां करने पर दी सफाई, कहा- सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए
शहनाज ने अपने हालिया इंटरव्यू में सलमान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। शहनाज ने कहा, “मुझे बॉलीवुड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सलमान सर ने मुझे प्रेरित किया और मुझे सिखाया कि कैसे होना है और क्या करना है। मैं उनसे बहुत कुछ पूछती थी और वह मुझे ठीक से सब कुछ सिखाते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं भविष्य में इसका उपयोग करने की उम्मीद करती हूं।’
Anupam Kher: तारिक फतेह के निधन पर अनुपम खेर ने जताया शोक, अभिनेता ने इमोशनल नोट शेयर कर कही यह बात
शहनाज ने अपने घर से भागने की बात को मानते हुए उसे एक अच्छा फैसला बताया और कहा, ‘तुमने जीवन में जो कुछ भी किया है, वह गलतियां भी हो सकती हैं, कभी यह मत सोचो कि तुमने वह गलती क्यों की। हमेशा भगवान के प्रति आभारी रहें कि भगवान का शुक्र है कि मैंने वो गलतियाँ की और उनसे बहुत कुछ सीखा।'
Shehnaaz Gill: इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं शहनाज, बोलीं- मुझे चैलेंजिंग किरदार पसंद है
शहनाज ने आगे कहा, ‘मैं भविष्य में गलतियां नहीं करना चाहती, लेकिन अगर मैं करती हूँ, तो ठीक है वह एक सीखने का अनुभव है। मैं जीवन में बहुत कुछ सीखना चाहती हूं और जीवन में कुछ अच्छा करना चाहता हूं। मैं अपनी यात्रा को देखती हूं और खुद से कहती हूं कि मैंने अभी तक जीवन में कुछ नहीं किया है। अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।’
Desiigner: फ्लाइट में रैपर डेसिग्नर ने अटेंडेंट के साथ सरेआम की गंदी हरकत, शर्मिंदगी के कारण दी अजीब सफाई
आपको बता दें कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, पलक तिवारी, विनाली भटनागर जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए हैं।
