सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच अफेयर की खबरों ने इन दिनों खूब जोर पकड़ा है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में सगाई कर ली। जिसके बाद माना जा रहा है बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ा एक और कपल अपने रिश्ते को नाम दे सकता है।
केएल राहुल संग सुनील शेट्टी की बेटी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, थाईलैंड में मना रही थीं छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया अभी तक अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचती रही हैं लेकिन दोनों जिस तरह सार्वजनिक जगहों पर साथ देखे जाते रहे हैं उसके बाद कोई भी संदेह नहीं रह जाता है। अथिया और केएल राहुल न्यू ईयर का जश्न मनाने थाईलैंड पहुंचे। पिछले दिनों मुंबई लौटने पर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब दोनों की थाईलैंड से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
तस्वीर में अथिया और केएल राहुल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्माह सिद्दीकी भी थे। सभी एक साथ न्यू ईयर पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
अथिया और केएल राहुल मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए। यही नहीं दोनों एक ही कार में बैठकर रवाना हुए। लुक्स की बात करें तो दोनों ने नेवी ब्लू और व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस पहनी थी।
a well balanced meal of carbs and carbs 😁
A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on
सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों की लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं हाल ही में उन्होंने इस पर बात की। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि 'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है।मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।'
फैज की नज्म को राष्ट्र विरोधी बताने पर आया गुलजार का बयान, कह दी ऐसी बात