बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। 23 जनवरी को अथिया और केएल राहुल ने परिवार और अपने दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। हाल ही में अथिया और केएल राहुल को शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान अभिनेत्री अपने लुक को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
Athiya- Kl Rahul: फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बीती शाम एक-दूसरे के हाथ थामे हुए मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों यहां डिनर डेट पर पहुंचे थे। इस दौरान अथिया प्रिंटेड ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दीं, तो राहुल व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। इस लुक में अथिया बेहद स्टाइलिश और कूल लग रही थीं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह रास नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल कर दिया।
Shamita Shetty: आमिर अली को डेट करने की खबरों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- सिंगल और खुश हूं
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो को देख यूजर्स ने अथिया के लुक पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। एक ने लिखा, 'थोड़ा न्यूली मेरिड जैसे बनकर आती तो और अच्छा लगता', तो दूसरे ने लिखा, 'ये ही अंतर है बॉलीवुड की एक्ट्रेस और आम लड़कियों में...वो अपना सिंदूर, मंगलसूत्र जीते जी कभी नहीं भूलती और एक्ट्रेस शादी के अगले ही दिन से ना सिंदूर ना मंगलसूत्र..फिर शादी में मंगलसूत्र और सिंदूर की जरूरत ही क्या है?' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'लग ही नहीं रहा है कि नई शादी हुई है। '
Kushi: सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'खुशी' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
View this post on Instagram
बता दें कि अथिया और केएल राहुल की शादी की रिसेप्शन पार्टी अभी नहीं दी गई है। अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इशस बात को कंफर्म किया था कि आईपीएल के बाद रिसेप्शन होगा। कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन पार्टी में फिल्म जगत के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शिरकत करते दिखेंगे।
Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पिता निक का फंक्शन देखने पहुंची राजकुमारी