फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं करते लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें जरूर साझा करते रहते हैं। इन दिनों राहुल ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां उन्हें अथिया की याद सता रही है।
ऑस्ट्रेलिया में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को मिस कर रहे हैं केएल राहुल, तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) के बाद अब केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच गए हैं। यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक सीरीज होनी हैं। राहुल इन दिनों प्रैक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं। लेकिन जिस वक्त वह खाली होते हैं तो उन्हें अथिया की याद आने लगती है।
केएल राहुल ने अब अपनी एक तस्वीर साझा की है। वह यूनो कार्ड खेलते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को टैग किया है जिनमें अथिया शेट्टी की नाम भी शामिल है। राहुल ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि वह अथिया और अन्य दोस्तों के साथ यूनो कार्ड खेलना मिस कर रहे हैं। अथिया ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए 'ग्रेट कार्ड्स' लिखा है।
5 नवंबर को अथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने उन्हें बर्थडे विश किया था। राहुल ने एक तस्वीर साझा की थी। उस फोटो में अथिया, राहुल के कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रही थीं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की डेटिंग की खबरें कई दिनों से आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और ये बात दोनों के घरवालों को भी पता है। किसी को भी दोनों के रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है।
Salman Khan: एक बार फिर शर्टलेस हुए सलमान खान, तस्वीर देख फैंस ने कहा- कौन कहता है भाई की उम्र 54 साल है