फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who is Sonu: जानिए अनुष्का शर्मा के सबसे करीबी सोनू का सच, सैलरी इतनी कि आपके भी होश उड़ जाएंगे

Sun, 22 Jan 2023 11:17 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Jan 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Know About Actress Anushka Sharma Personal Bodyguard Prakash Singh Aka Sonu salary and All Details In Hindi
जानिए कौन हैं अनुष्का के साथ हर वक्त रहने वाले सोनू? - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सितारों संग रहने वाले लोग अक्सर कैमरे की चमक दमक के सामने तो रहते हैं लेकिन उनके बारे में इन सितारों के प्रशंसकों को कम ही पता होता है। हर बड़े सितारे संग कम से कम तीन चार लोग ऐसे होते हैं जो न सिर्फ उनके बारे में सारी अंदरूनी जानकारी रखते हैं बल्कि उनका हर पल साथ भी देते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं सोनू, जिन्हें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ हर पल साये की तरह साथ देखा जाता है। वह अनुष्का संग इतना वक्त बिताते हैं कि अगर घंटों में जोड़ा जाए तो ये वक्त अनुष्का के पति विराट कोहली से भी ज्यादा निकलेगा।

Know About Actress Anushka Sharma Personal Bodyguard Prakash Singh Aka Sonu salary and All Details In Hindi
अनुष्का शर्मा-सोनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं वह 24 घंटे अनुष्का शर्मा की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। और इन बॉडीगार्ड का नाम है सोनू। सोनू का असली नाम प्रकाश सिंह हैं। वह अनुष्का शर्मा के साथ साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी सुरक्षा करते हैं। अनुष्का शर्मा, सोनू को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं और अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन हर साल मनाती हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के दौरान भी अनुष्का शर्मा ने अपने बॉडीगार्ड सोनू का जन्मदिन मनाया था और जन्मदिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।
Pathaan: पठान विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा का बयान, बोले- कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में नहीं जानता

Know About Actress Anushka Sharma Personal Bodyguard Prakash Singh Aka Sonu salary and All Details In Hindi
अनुष्का शर्मा-सोनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सोनू उर्फ प्रकाश सिंह को विराट कोहली की भी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए देखा गया है। हालांकि विराट कोहली के अपने पर्सनल बॉडीगॉर्ड भी हैं, लेकिन ज्यादातर सोनू ही उनके आस पास नजर आते हैं। सोनू कई साल से अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड हैं। अनुष्का शर्मा की विराट कोहली से शादी होने के बाद सोनू उनके भी निजी बॉडी गार्ड बन गए हैं। फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत में हो या फिर विदेश में सोनू हर वक्त उनके साथ साये की तरह खड़े रहते हैं।
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के बाद काम पर लौटीं सामंथा, शुरू की 'सिटाडेल' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Actress Anushka Sharma Personal Bodyguard Prakash Singh Aka Sonu salary and All Details In Hindi
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली-सोनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडी गार्ड सोनू की सालाना सैलरी कई कंपनी में काम करने वाले सीईओ से ज्यादा है। सोनू उर्फ प्रकाश सिंह की सालाना सैलरी 1.2 करोड़ रुपये है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। झूलन गोस्वामी को विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाज के रूप में जाना जाता है।
Neeraj Vora: लेखन ही नहीं एक्टिंग में भी नीरज वोरा ने जमाया अपना सिक्का, रंगमंच में भी लहराया हुनर का परचम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed