{"_id":"5ab404c94f1c1bec3f8b473d","slug":"know-about-actress-kangana-ranaut-s-life-secrets-on-her-31st-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 साल स्ट्रगल के बाद भी तीनों 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहतीं कंगना, वजह हैरान करने वाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 साल स्ट्रगल के बाद भी तीनों 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहतीं कंगना, वजह हैरान करने वाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
कंगना रनाैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको अभिनेत्री कंगना की जिंदगी से जुड़े 6 ऐसे सीक्रेट बताएंगे। आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे?
कंगना रनाैत
बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत को एकांत पसंद है। आप उन्हें भीड़ में भी खाई-खोई सी पाएंगे। लेकिन ‘रिवॉल्वर रानी’ में वह जैसे शेरनी की तरह नजर आई हैं, उसने उनके चाहने वालों को चौंकाया है। ‘क्वीन’ के बाद यह फिल्म भी साबित करती है कि बतौर ऐक्टर उनका कोई मुकाबला नहीं। इस कामयाबी ने कंगना को नहीं बदला है। उन्होंने सफलता की कोई पार्टी अभी तक नहीं दी है। वह कहती हैं, ‘मैं अपने आप में रहना पसंद करती हूं। मेरे लिए लोगों से घुलना-मिलना बहुत मुश्किल है। कई बार तो स्थिति यह आती है कि कोई समस्या आने पर मैं बिल्कुल ही एकांत में चली जाती हूं। भविष्य में भी शायद यह न बदले।’
सफल होने में लगे 8 साल
कंगना रनौत
क्या कंगना को सफलता उनकी किस्मत से मिली है? बिल्कुल नहीं। वह किस्मत को नहीं मानतीं। कंगना के अनुसार, ‘सफल होने के लिए मुझे पूरे आठ साल लग गए। अगर किस्मत साथ होती तो क्या मेरी हर फिल्म हिट नहीं होती। मैं पहली फिल्म से ही कामयाब कहलाती।’ तो सफलता कैसे मिली? वह कहती हैं, ‘मैं अपने किरदार में गहरे उतर जाती हूं। ‘क्वीन’ और ‘रिवॉल्वर रानी’ में भी मैंने यह किया। यह सिर्फ इसलिए संभव हो सका कि उम्र के साथ मेरे अनुभव बढ़े। मैं किरदारों को ज्यादा ढंग से समझने और जीने लगी।’ अनुभव से सीखने वाली कंगना मानती हैं कि अगर ऐसे किरदार उन्हें कैरियर के शुरू में मिले होते तो वह उन्हें निभाने में बुरी तरह से नाकाम होतीं। साफ है कि वक्त के साथ कंगना ज्यादा समझदार हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति से नहीं है कोई सीधा संबंध
कंगना
- फोटो : getty
‘रिवॉल्वर रानी’ का संबंध राजनीति से भी है। क्या कंगना का कोई सीधा कनेक्शन राजनीति से है? राजनेता का किरदार निभाने में उन्हें कोई मुश्किल आई? कंगना बताती हैं, ‘यूं तो फिल्म एक लव स्टोरी है और यहां हीरोइन दिमाग से बहुत खतरनाक और कातिल है। जहां तक राजनीति की बात है तो हम सब जानते हैं कि नेता आत्म मुग्ध होते हैं।
वे दर्जनों घोटालों और उल्टी-सीधी बातों में फंसे होते हैं। आजादी के बाद से आज तक न जाने कितनी बार इन राजनेताओं ने लोगों भरोसा तोड़ा है। वे सिर्फ सत्ता के भूखे हैं। ‘रिवॉल्वर रानी’ में यह बात खूब अच्छे से दिखाई गई है। वैसे चुनाव के इस दौर में मेरी इस फिल्म का रिलीज होना सिर्फ संयोग है।’
वे दर्जनों घोटालों और उल्टी-सीधी बातों में फंसे होते हैं। आजादी के बाद से आज तक न जाने कितनी बार इन राजनेताओं ने लोगों भरोसा तोड़ा है। वे सिर्फ सत्ता के भूखे हैं। ‘रिवॉल्वर रानी’ में यह बात खूब अच्छे से दिखाई गई है। वैसे चुनाव के इस दौर में मेरी इस फिल्म का रिलीज होना सिर्फ संयोग है।’
विज्ञापन
कोई दोस्त नहीं है कंगना का
kangna and amitabh
कंगना कहती हैं, ‘यह सही है कि यहां ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं बाहर जा सकती हूं। लेकिन यह सच है कि अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने ‘क्वीन’ देखने के बाद मुझे पत्र लिख कर बधाई संदेश भेजे थे। यह ठीक वैसा है जैसे एक रचनात्मक व्यक्ति दूसरे रचनात्मक व्यक्ति के काम को देखता है और उसे पसंद करता है। मुझे बहुत खुशी हुई थी। इतने बड़े कलाकारों के द्वारा भेजे गए संदेश मेरे लिए बड़ा सम्मान हैं। लेकिन तब भी मैं यह नहीं कह सकती कि हम दोस्त हैं क्योंकि हम जब भी मिले हैं तो औपचारिक बातों के अलावा कोई बात नहीं हुई है।’