फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस को बचाने के लिए जान पर खेल गए थे अमिताभ, आज कर रही है ये काम

Thu, 23 May 2019 11:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
know about Amitabh Bachchan film Lawaaris actress Priti Sapru
amitabh bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'लावारिस' को रिलीज हुआ आज 38 साल हो चुके हैं। क्या आपको ये हीरोइन याद है ? इस हीरोइन ने अमिताभ बच्चन के साथ 'लावारिस' और 'आज का अर्जुन' जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्म में साइड रोल था शायद इसलिए लोगों ने ज्यादा ध्यान ना दिया हो, लेकिन जब भी इस हीरोइन की जान पर बनी अमिताभ उसकी मदद करने के हमेशा ही हाजिर रहे। क्या आप जानते हैं कि असल में ये हीरोइन कौन है और कहां है ? कैसी दिखती है ?
know about Amitabh Bachchan film Lawaaris actress Priti Sapru
प्रीति सप्रू - फोटो : file photo
इस हीरोइन का नाम है प्रीति सप्रू जो आज पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार हैं। प्रीति सप्रू पंजाबी सिनेमा पर सालों से राज कर रही हैं। अपने अभी तक के करियर में वो कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। प्रीति को शुरुआत में बेशक साइड रोल करने को ही मिले लेकिन उनमें भी वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। प्रीति सप्रू जाने माने एक्टर डी के सप्रू की बेटी हैं जिन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब ख्याति पाई। वहीं उनकी मां हेमवती सप्रू भी जानमानी अदाकारा रही हैं। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी। 
know about Amitabh Bachchan film Lawaaris actress Priti Sapru
priti sapru - फोटो : file photo
अपने करियर में उन्हें अमिताभ बच्चन के अलावा राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टारों के साथ काम करने का मौका मिला। हिंदी फिल्मों के साथ साथ प्रीति सप्रू ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया और एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। प्रीति सप्रू ना सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक सफल निर्देशक भी हैं जो 'कुर्बानी जट दी' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति सप्रू ने कुछ हिंदी फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Amitabh Bachchan film Lawaaris actress Priti Sapru
priti sapru - फोटो : file photo
बेशक प्रीति सप्रू कुछ वक्त बाद बॉलीवुड से गायब हो गईं थीं लेकिन उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से आज सभी को अपना कायल बना लिया है। बेशक इतने सालों में अब वो काफी बदल चुकी हैं। उनका हुलिया पूरी तरह से बदल गया है लेकिन इससे उनके हुनर और काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
 
विज्ञापन
know about Amitabh Bachchan film Lawaaris actress Priti Sapru
प्रीति सप्रू - फोटो : file photo
आज वो ना सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं बल्कि समाज कल्याण के कामों से भी जुड़ी हुई हैं। प्रीति सप्रू बाकी फिल्म स्टार्स की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं और अक्सर उनके लिए रैलियां करती हुई भी नजर आई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed