फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी सी जिंदगी में दिव्या भारती ने हासिल किया था बड़ा मुकाम, आज भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

Sun, 05 Apr 2020 02:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 05 Apr 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
know about Bollywood Actress Divya Bharti life love and career
divya bharti

दिव्या भारती बेहद कम उम्र में एक ऐसी अभिनेत्री बन गईं थीं जिसके साथ काम करने के लिए डायरेक्टरों की लाइन लगी थी। 1992 में तीन हिट फिल्मों के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई। लगभग 11 बजे, रात को दिव्या मुंबई के वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गईं। सुबह तक सारी इंडस्ट्री को पता चल गया कि दिव्या की मौत हो गई है।

know about Bollywood Actress Divya Bharti life love and career
दिव्या भारती

मौत के बाद उनकी फिल्म जैसे 'रंग', 'शतरंज' और 'थोलि मुद्धू' रिलीज हुईं। 'रंग' में दिव्या भारती नजर आईं आयशा जुल्का के साथ। आयशा जुल्का ने बीबीसी को बताया था, "दिव्या की मौत के बाद एक बड़ी अजीब बात हुई। कुछ महीनों बाद हम 'रंग' का ट्रायल देखने फिल्म सिटी गए। जैसे ही दिव्या स्क्रीन पर आईं तो स्क्रीन ही गिर गया, हमारे लिए वो अजीब था।' जिन फिल्म प्रॉजेक्ट्स का दिव्या हिस्सा थीं उसमें उनके जैसे दिखने वाली शख्स का इस्तेमाल हुआ या फिर किसी और अभिनेत्री ने उनका रोल निभाया। 1994 की फिल्म 'लाडला' में उनकी जगह ली श्रीदेवी ने। दिव्या फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर चुकी थीं और उनकी फुटेज इंटरनेट पर भी उपलब्ध है।

know about Bollywood Actress Divya Bharti life love and career
divya bharti

क्या हुआ था उस दिन
एक साक्षात्कार में दिव्या के परिवार वालों ने बताया था कि दिव्या अपने दोस्तों के साथ थीं। रात 10 बजे फोन आया कि किसी काम की वजह से फैशन डिज़ाइनर घर पर हैं। दिव्या को उनके भाई घर छोड़ कर गए, कुछ देर में फोन आ गया कि वो बालकनी से गिर गईं। आयशा जुल्का ने बताया, "बहुत समय तक तो विश्वास ही नहीं हुआ। एक और अजीब बात है कि शायद वो खुद कुछ जानती थीं। वो हमेशा कहती थीं कि जल्दी करो, जल्दी चलो, ज़िंदगी छोटी है। उन्होंने साफ साफ नहीं कहा लेकिन शायद इंसान को अंदर से एक 'इंपल्स' होता है। उन्हें हर काम जल्दी करना था। उनको सब कुछ जिंदगी में जल्दी मिल रहा था। वो खुद कहतीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। ऐसा लगता है कि उन्हें पता था कि हमारे बीच ज़्यादा नहीं रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Bollywood Actress Divya Bharti life love and career
दिव्या भारती

एक साल तक कोई फिल्म नहीं मिली
महज 14 साल की उम्र में दिव्या भारती का फिल्मों से नाता जुड़ा। उनको एक के बाद एक फिल्में मिलीं और एक के बाद एक वो प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकले। उनका रोल किसी और हीरोइन को चला गया या फिर उनकी निर्देशक से अनबन हुई। एक साल तक यही हुआ. उन्होंने फिर एक ब्रेक लेने का फैसला किया। जब वो छुटिट्यों के लिए गईं थीं तो उन्हें जल्द मुंबई आने के लिए बोला गया, उन्हें तेलुगू सिनेमा के निर्देशकों से मिलना था। वो मिले और अगले दिन हैदराबाद में शूटिंग शुरू हुई। फिल्म थी 'बॉबिली राजा' जिसमें दिव्या भारती के साथ थे वेंकटेश। ये बात है 1990 की, उसके बाद सब बहुत जल्दी जल्दी हुआ और ना ऑडियन्स को सोचने का मौका मिला ना खुद दिव्या को। 'बॉबिली राजा' हुई हिट और फिर इन्होंने तेलुगू फिल्में करना शुरू किया। 1991 में तेलुगू सिनेमा के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी और मोहन बाबू के साथ काम किया। फिल्म थी 'राउडी अल्लुडू' और 'असेंब्ली राउडी'।

विज्ञापन
know about Bollywood Actress Divya Bharti life love and career
divya bharti

एक ही साल में तीन हिट फिल्में
एक ही साल में तेलुगू सिनेमा में एक बड़ा नाम बनने के बाद उन्हें हिंदी फिल्में ऑफर हुईं। उन्होंने 1992 और 1993 के बीच 14 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जो हिंदी सिनेमा में एक रिकॉर्ड है। जनवरी में आई उनकी पहली हिंदी फिल्म- 'विश्वात्मा'। फिल्म का गाना 'सात समंदर पार' हिट हुआ। इसके अगले महीने आई गोविंदा और दिव्या की 'शोला और शबनम' और फिल्म हुई हिट, जुलाई में आई शाहरुख , दिव्या और ऋषि कपूर की 'दीवाना'। ये शाहरुख की पहली रिलीज थी और दिव्या भारती की एक ही साल में तीसरी हिट फिल्म। अब किसी को भी कोई शक नहीं था कि वह अगली बड़ी स्टार होंगी। 'शोला और शबनम' की शूटिंग के दौरान इनकी साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात हुई और जल्द शादी हुई, हालांकि शादी के बारे में ज़्यादा लोग नहीं जानते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed