बॉलीवुड फिल्मों में लव स्टोरी तो हम सभी ने बहुत देखी हैं। फिल्मी पर्दे पर अभिनेता और अभिनेत्रियों को एक साथ देख एक बार को तो यही लगता है कि ये एक दूजे के लिए ही बने हैं। लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद समझ में आता है कि हम तो केवल एक फिल्म देख रहे थे। एक कहानी जिसके पात्र ये अभिनेता और अभिनेत्रियां रहते हैं। लेकिन कई दफा एक दूसरे के साथ किरदार निभाते- निभाते इन अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच भी गहरा प्यार हो जाता है। पर कभी ये कहानी पूरी हो पाती है और कभी नहीं। ऐसी ही एक कहानी थी अभिनेत्री सुरैया की।
इस अभिनेता के प्यार में पागल थीं सुरैया, ऐसी रही अभिनेत्री की ट्रैजिक लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जून 1929 को पंजाब के एक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं सुरैया। सुरैया फिल्मों की दुनिया की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा थीं। लेकिन इस खूबसूरत अदाकारा की रियल लाइफ लव स्टोरी बेहद ट्रैजिक रही है। सुरैया और देव आनंद ने फिल्म 'विद्या' में पहली बार काम किया था। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। लेकिन एक दूसरे के होकर भी दोनों कभी एक दूसरे के ना हो पाए। अक्सर फिल्मों के सेट पर साथ काम करने वाले को-स्टार्स से ये दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछा करते थे।
देव आनंद के लिए सुरैया आजीवन कुंवारी रहीं। सुरैया एक जमाने में हिंदी फिल्मों की बड़ी हस्ती हुआ करती थीं। सुरैया के एक करीबी ने बताया था कि दोनों की मुलाकात 'विद्या' के सेट पर हुई थी। यहीं से शुरू हुआ दोनों के बीच प्यार का सिलसिला। इस किस्से को देव आनंद ने अपनी आत्मकथा में भी लिखा था। हुआ यूं कि पहली मुलाकात पर देव आनंद ने सुरैया को अपना परिचय देते हुए कहा, 'सब लोग मुझे देव कहते हैं। आप मुझे किस नाम से पुकारना पसंद करेंगी?' इस पर सुरैया ने कहा, 'देव'।
'विद्या' के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान सुरैया ने देव आनंद को पीछे से गले लगाया। उन्होंने उनकी सांसों की गर्माहट महसूस की। देव आनंद ने उनके हाथों को चूमा और फिर उनकी तरफ एक फ्लाइंग किस उछाला। सुरैया ने उनके हाथ के पीछे का हिस्सा चूम कर उसका जवाब दिया। निर्देशक ने चिल्ला कर कहा, 'ग्रेट शॉट' और बस यहीं से शुरू हुआ दोनों के बीच प्यार का सिलसिला। पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे से बेइंतेहां मोहब्बत करने लगे। दोनों की नजरें अक्सर एक दूसरे को ही तलाश करती रहती थीं। लेकिन जैसे फिल्मों में हर कहानी के पीछे एक विलेन होता है। वैसे ही देव आनंद और सुरैया की जिंदगी में विलेन बनकर आईं सुरैया की नानी।
सुरैया और देव आनंद के इश्क के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में होने लगे। तभी सुरैया की नानी को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने देव आनंद के घर आने पर पाबंदी लगा दी हालांकि सुरैया की मां देव आनंद को बेहद पसंद करती थीं लेकिन घर में सुरैया की नानी का हुक्म चलता था और उन्हें सुरैया और देव आनंद के रिश्ते पर सख्त एतराज था। वहीं सुरैया अपनी नानी की सारी बात मानती थीं। सुरैया की नानी को सुरैया का एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ रिश्ता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं था उन्होंने सुरैया पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया। सुरैया को शूटिंग के अलावा देव से मिलने तक की इजाजत नहीं थी। नानी की जिद के आगे दोनों का प्यार झुक गया। हालांकि सुरैया ने इसके बाद फैसला कर लिया था कि वो देव आनंद की नहीं तो किसी की भी नहीं होंगी। इसलिए उन्होंने आजीवन शादी ना करने का फैसला कर लिया।
पढ़ें: जब वहीदा रहमान ने की थी जेंडर इक्वालिटी के बारे में बात, बताई थीं मर्दों और औरतों की जिम्मेदारियां