फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी को लेकर दीपिका पादुकोण की ये है बड़ी ख्वाहिश, रणवीर सुनेंगे तो होंगे बहुत खुश

Sun, 28 Oct 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
know about deepika padukone big wishes for her wedding with ranveer singh
Deepika and Ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी उनके फैन्स के लिए किसी नेशनल इवेंट से कम नहीं है। शादी अगले महीने दीवाली के एक हफ्ते बाद (14 और 15 नवंबर)  होगी। लेकिन इससे पहले दीपिका ने शादी को लेकर अपनी बड़ी इच्छा जाहिर की है... आइए जानते हैं आखिर क्या चाहतीं हैं बॉलीवुड की पद्मावती...

know about deepika padukone big wishes for her wedding with ranveer singh
Deepika and Ranveer

बता दें कि हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह भी शादी को लेकर उतनी उत्साहित है जितनी एक लड़की होती है। लेकिन जब दीपिका से शादी के बाद जिंदगी में आने वाले बदलावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह शादी के बाद बदल जाएंगी। साथ ही दीपिका ने अपने पसंदीदा कपल की बात पर भी बड़ी बात कही। दरअसल, दीपिका ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा 'मैं अपने मम्मी-पापा की बड़ी फैन हूं और चाहती हूं कि मेरी भी मैरिड लाइफ मम्मी-पापा जैसी ही हो।'

know about deepika padukone big wishes for her wedding with ranveer singh
Deepika and Ranveer

खबर यह भी है कि शादी के बाद दीपवीर लंबे हनीमून पर नहीं जाएंगे। क्योंकि इसका कारण रणवीर सिंह हैं। बता दें कि वह छोटा हनीमून ट्रिप रखेंगे और जल्द आकर अपनी फिल्म सिम्बा की शूटिंग जारी करेंगे। इस फिल्म को एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about deepika padukone big wishes for her wedding with ranveer singh
ranveer and deepika

ऐसे में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने भी बेटी की शादी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि शादी को लेकर जमाना बहुत बदल चुका है क्योंकि आजकल बच्चे ही सारी प्लानिंग कर खुद पूरा जिम्मा उठा लेते हैं मां-बा को तो बस साथ ही देना होता है। 

विज्ञापन
know about deepika padukone big wishes for her wedding with ranveer singh
DEEPIKA RANVEER - फोटो : SELF

आखिर में आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला से दोनों की प्रेमलीला की शुरुआत हुई थी। चार साल चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लेकर अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों की अफेयर की सबसे खास बात यह रही है कि दोनों ने अपने रिश्तों पर हमेशा खुलकर बोला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed