फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पिता ने छोड़ दिया था मां का साथ, जरीन को करने पड़े ऐसे-ऐसे काम, सलमान ने बदली किस्मत

Mon, 14 May 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
know about how zareen Khan has come in bollywood on her birthday
जरीन खान आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों में आनेे से पहले का जरीन खान का सफर काफी बेहनत भरा था। पिता का साथ न होने के कारण उन्हें कम उम्र में ही नौकरी करनी पड़ी और काफी संघर्ष भी करना पड़ा। जरीन खान के जन्मदिन पर आज हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी की कुछ खास बातों के बारे में जिसे जानकर जरीन के आप भी कायल हो जाएंगे। 
know about how zareen Khan has come in bollywood on her birthday
जरीन की जिंदगी और फिल्मों में आने तक का सफर आसान नहीं रहा। बचपन में ही उनके पिता उन्हें और उनकी मां और बहन को अकेला छोड़कर चले गए। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह दो-दो बेटियों जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते थे।
know about how zareen Khan has come in bollywood on her birthday
पिता के छोड़कर जाने से जरीन और उनकी मां अकेली हो गईं। उस वक्त वो 12वीं क्लास में थीं। जरीन एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। चूंकि पिता के जाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी थी, इसलिए जरीन को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर काम की तलाश में निकलना पड़ा। काम की तलाश में जरीन खान को खूब भटकना पड़ा। उस वक्त उनका वजन 100 किलो से भी ज्यादा था जिसके चलते उन्हें काम मिलने में भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about how zareen Khan has come in bollywood on her birthday
जैसे तैसे उन्हें एक कॉल सेंटर में नौकरी मिल गई। कॉल सेंटर में काम करने के साथ ही जरीन खान ने अपना वजन घटाने के लिए कोशिश शुरू कर दी। कॉल सेटर के अलावा जरीन खान ने कई प्रदर्शनियों में एक प्रोमोटर के तौर पर भी काम किया। जब उस काम में भी जरीन का मन नहीं लगा तो उन्होंने फैसला किया कि एयर होस्टेस बन जाएं।
विज्ञापन
know about how zareen Khan has come in bollywood on her birthday
बस फिर क्या था वो एयर होस्टेस बनने की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने सारे राउंड क्लियर कर लिए। सिर्फ आखिरी राउंड बचा था कि इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हो गई। उसके बाद तो सलमान ने जरीन को हीरोइन ही बना दिया। सलमान ने ही जरीन को बॉलीवुड में लॉन्च किया और अपनी फिल्मों में काम दिया। सलमान की फिल्मों के अलावा कई और फिल्मों में जरीन ने काम किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed