कृति सेनन और कबीर बहिया के डेटिंग की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही हैं। बीते दिनों उन्हें दुबई में एक शादी समारोह में साथ देखा गया। इसके बाद अब क्रिसमस दोनों साथ मनाते दिखे। कृति सेनन ने महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के साथ क्रिसमस मनाया, इस दौरान कबीर बहिया भी साथ दिखे। इतना ही नहीं, कृति ने सेलिब्रेशन की तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी शेयर की है, जिसे देख कबीर के साथ उनके अफेयर की खबरों ने आग पकड़ ली है। दावा तो यह किया जा रहा है कि इस तस्वीर के जरिए अभिनेत्री ने अपना रिलेशनशिप कबीर के साथ कंफर्म किया है। जानते हैं कौन हैं कबीर? और पहली बार कब शुरू हुई दोनों के प्यार की चर्चा
Kriti Sanon: कब शुरू हुए कृति सेनन और कबीर के प्यार के चर्चे? कब-कब मीडिया में एक साथ आईं दोनों की तस्वीरें?
Kriti Sanon Love Life: अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एक बार फिर उन्हें देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल नए साल के जश्न में दिखे साथ
कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया के अफेयर की चर्चा पहली बार पिछले साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर ही शुरू हुईं। दुबई में दोनों साथ नए साल का जश्न मनाते दिखे थे। इस दौरान अभिनेत्री की बहन नूपुर, उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बैन, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी भी मौजूद थे। कबीर और कृति को साथ देख दबती जुबान में दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुईं।
ये खबर भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर संग पार्टी करती दिखीं जान्हवी, वेदांग संग दिखीं खुशी, तस्वीरें वायरल
कृति के जन्मदिन पर तेज हुईं चर्चाएं
कबीर और कृति के कथित अफेयर की चर्चाओं को हवा तब मिली, जब दोनों को इस साल ग्रीस में साथ छुट्टियां मनाते देखा गया। अभिनेत्री कृति के जन्मदिन के अवसर पर जुलाई में दोनों छुट्टियां मनाते नजर आए। मायकोनोस के खूबसूरत ग्रीक आइलैंड से दोनों की तस्वीरें लीक हुईं। अपने सोशल मीडिया पर दोनों ने इस एक ही लोकेशन से तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद फैंस ने इनकी डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए।
ये खबर भी पढ़ें:
Devara: जापान ने धमाल मचाने के लिए तैयार जूनियर एनटीआर की 'देवरा', इस दिन से शुरू होगी टिकटों की बिक्री
कृति सेनन के एक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें
अगस्त में कृति सेनने के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दी। कृति ने इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी20 सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन का एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "यह एक 'डेडली' एक्ट था! लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉरमेंस से ज्यादा रोमांचकारी कुछ नहीं होता!! प्रशंसकों ने पोस्ट पर लाइक और कमेंट की बौछार कर दी, लेकिन कबीर के कमेंट ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा। कबीर ने लिखा, "मैं मर चुका हूं.. आई एम डैड" इसके साथ ही कबीर ने इमोजी भी लगाई, जिस पर कृति ने लाइक करके जवाब दिया, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली।
नवंबर में साथ छुट्टियां मनाने रवाना हुए!
फिर आया नवंबर का महीना। कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को पहली एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के बाद दोनों साथ नजर आए। कैमरे में कैद होते ही दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि कृति और कबीर एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकले हैं। इसके बाद नवंबर में ही कबीर बहिया का जन्मदिन पड़ा। कृति सेनन ने कथित बॉयफ्रेंड के साथ सेल्फी शेयर करते हुए बर्थडे नोट लिखा। समुद्र किनारे ली गई एक खूबसूरत सेल्फी के साथ कृति ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो 'के'। तुम्हारी मासूमियत और मुस्कान सदा यूं ही बनी रहे'।