{"_id":"676d07505fe963034707999b","slug":"when-varun-dhawan-rejected-shraddha-kapoor-love-in-childhood-was-beaten-up-by-three-boys-know-this-story-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: जब वरुण धवन ने ठुकाराया श्रद्धा कपूर का प्यार, तब हुई अभिनेता की पिटाई, जानें ये दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: जब वरुण धवन ने ठुकाराया श्रद्धा कपूर का प्यार, तब हुई अभिनेता की पिटाई, जानें ये दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:06 PM IST
सार
वरुण धवन से श्रद्धा कपूर ने अपने प्यार का इजहार किया, इस प्यार को जब वरुण ने ठुकरा दिया तो वरुण को तीन लड़कों ने मिलकर पीटा था। खुद वरुण ने इस बात का खुलासा किया है। साथ ही इसे फिल्मी सीन भी बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री में खास दोस्ती साझा करते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म भी की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने श्रद्धा को लेकर कुछ खास खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा ने कैसे वरुण को बचपन में बहुत पीटा था। उन्होंने कहा कि ये एकदम फिल्मी सीन था।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
पहाड़ों पर किया प्यार का इजहार
एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में वरुण धवन ने बताया कि श्रद्धा और वे आठ साल के थे, जब अपने प्यार का इजहार करने के लिए श्रद्धा उन्हें पहाड़ों पर ले गई थीं। उन्होंने इस प्यार को ठुकरा दिया था और बताया था कि लड़के लड़कियों में क्या पसंद करते हैं, जिसके बाद वरुण को मार भी खानी पड़ी थी।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बर्थडे में किया इनवाइट
वरुण ने बताया कि इसके बाद श्रद्धा ने अपने 10वें जन्मदिन पर वरुण को बुलाया। श्रद्धा ने इस दौरान एक फ्रॉक पहनी थी। वहां दो तीन लड़के थे, जो उस समय श्रद्धा को पसंद करते थे। वे पार्टी में जंपिंग बैग पर खेल रहे थे। तभी दो तीन लड़के और उन्होंने वरुण से पूछा कि आप श्रद्धा को क्यों पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि वे लड़कियों को नहीं बल्कि डांस को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
लड़कों ने की जमकर पिटाई
तब लड़कों ने कहा, 'नहीं नहीं, तुमको उसे पसंद करना पड़ेगा।' वरुण ने मना किया तो उन्होंने लड़ना शुरू कर दिया और दोनों उसे बहुत मार रहे थे। वरुण ने कहा कि उसने पिटवाया तीन लड़कों से क्योंकि मैं हां नहीं बोल रहा था। वरुण ने कहा कि उन्होंने भी बदले में उन लड़कों को पीटा था, वो बहुत ही फिल्मी सीन था।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं श्रद्धा-वरुण
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों काफी अच्छा दोस्ताना रिश्ता भी साझा करते हैं। वे नवाबजादे, एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर थ्री डी, भेड़िया और स्त्री 2 में साथ काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।