{"_id":"676cfdfd683ed3a5030f9db0","slug":"janhvi-kapoor-shikhar-pahariya-celebrate-christmas-together-orry-shares-photos-goes-viral-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर संग पार्टी करती दिखीं जान्हवी, वेदांग संग दिखीं खुशी, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर संग पार्टी करती दिखीं जान्हवी, वेदांग संग दिखीं खुशी, तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:35 PM IST
सार
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो ओरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पार्टी के दौरान जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया-ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जब भी पब्लिक प्लेस पर प्रशंसकों के सामने आते हैं उनका दिल जीत लेते हैं। दोनों को एक साथ देखकर प्रशंसक हमेशा ही खुश नजर आते हैं। प्रशंसकों की इस खुशी को ओरी ने और भी बढ़ा दिया है। ओरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जान्हवी और शिखर की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं।
2 of 5
जान्हवी के साथ पोज देते ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बेहद ही खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें जान्हवी कपूर, ऑरी, वेदांग रैना और खुशी कपूर नजर आए। वे एक बड़े और खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री के इर्द-गिर्द सोलो शॉट्स में बीट्स मैच करते दिखाई दिए।
एक साथ बेहद खुश नजर आए शिखर और जान्हवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
जान्हवी कपूर ने भी एक तस्वीर में शिखर के साथ पोज दिया। फर डिटेलिंग वाली डेनिम जैकेट, सफेद टी-शर्ट और जींस में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, शिखर भी कुछ कम हैंडसम नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिसमस ट्री के सामने फोटो क्लिक कराते जान्हवी कपूर और ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने परम सुंदरी का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस के मौके पर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। रिलीज की तारीख की भी घोषणा भी की जा चुकी है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ और जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोशन पोस्टर शेयर किया और लिखा, "नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस- दो दुनियाएं टकराती हैं और चिंगारी उड़ती हैं। दिनेश विजन प्रस्तुत परमसुंदरी, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। परम के रूप में सौम्य सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुंदरी के रूप में जीवंत जान्हवी कपूर से मिलें।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।