फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल छोटी इस पॉपुलर एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे महमूद, ड्राइवर से बन गए कॉमेडी किंग

Fri, 29 Sep 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
know about mehmood love life on his 85th birth anniversary
महमूद

फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल हो चुके हैं लेकिन महमूद जैसा कॉमेडियन आज तक देखने को नहीं मिला। आज महमूद साहब की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है। महमूद सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं अच्छे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर भी थे। महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सीआईडी' से की थी। फिल्मों में आने से पहले महमूद मीना कुमार के टेनिस कोच थे। 

know about mehmood love life on his 85th birth anniversary
महमूद

टेनिस सिखाते-सिखाते महमूद को मीना कुमारी की बहन मधु से प्यार हो गया और दोनों से शादी कर ली। तब तक महमूद ने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया। लेकिन मधु के साथ उनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। महमूद डायरेक्टर पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रहे थे। महमूद ने जब फिल्मों में काम करना शुरू किया तो एक नया लेवल सेट कर दिया।


पढ़ें- कपिल शर्मा के फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा


 

know about mehmood love life on his 85th birth anniversary
महमूद
महमूद इकलौते ऐसे एक्टर थे जिनके डायलॉग पूरे होने के बाद सेट पर जमकर तालियां बजा करती थीं। उस जमाने में महमूद पहले ऐसे कॉमेडियन बने, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर पर हीरो के साथ रहा करती थी। फिल्म में कितना भी बड़ा हीरो क्यों न हो, दर्शक सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। महमूद कभी डायरलॉग बोलने से पहले रिहर्सल नहीं करते थे।

पढ़ें- शाहरुख खान की पत्नी होकर भी गौरी ने पहनी ऐसी साड़ी, दाम जानकर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन
know about mehmood love life on his 85th birth anniversary
महमूद
लोगों की मानें तो महमूद की पर्सनालिटी ऐसी थी कि वो जब  सेट पर खड़े होते थे तो हीरो अपनी शर्ट के बटन बंद कर लिया करते थे। उस वक्त महमूद ही एसे कॉमेडियन थे जिन्हें हीरो से ज्यादा फीस मिला करती थी। इस वजह से कई हीरो उनसे चिढ़ते भी थे। महमूद की सबसे यादगार फिल्म 'कुंवारा बाप' है। ये महमूद की असल जिंदगी पर आधारित थी।

पढ़ें- इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
विज्ञापन
know about mehmood love life on his 85th birth anniversary
महमूद
उनका बेटा मकदूम अली, जिन्हें सब प्यार से मिक्की अली बोलते थे। वो पोलियो के शिकार हो गए। महमूद ने उनके इलाज के लिए क्या कुछ नहीं किया। उन्हें विदेश ले गए काफी पैसा खर्च किया, लेकिन फिर भी मकदू ठीक नहीं हो पाए तो उन्होंने अपना दुःख अपनी इस फिल्म में दिखाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed