{"_id":"62620596e164171586223775","slug":"know-about-milind-soman-and-ankita-konwar-love-story-on-their-4th-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Milind-Ankita Anniversary: जानिए प्यार के आगे कैसे झुकी उम्र, 25 साल छोटी अंकिता को पहली बार देख ये बात बोले थे मिलिंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Milind-Ankita Anniversary: जानिए प्यार के आगे कैसे झुकी उम्र, 25 साल छोटी अंकिता को पहली बार देख ये बात बोले थे मिलिंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक के स्टार रहे 55 साल के मिलिंद सोमन आज भी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इतनी उम्र में भी मिलिंद सोमन फिटनेस के मामले में कई दिग्गजों को टक्कर देते हैं। लेकिन उनकी जीवन से जुड़ी एक और ऐसी चीज है, जो उन्हें हर बार चर्चा का विषय बना देती है। यह बात उनकी लव स्टोरी और शादी से जुड़ी है, जी हां, मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर का रिश्ता हमेशा लाइमलाइट में रहता है। दोनो की शादी से लेकर अब तक इनके रिश्ते को लेकर बहुत सी बातें कही और सुनी गई हैं, इनके बीच उम्र का फासला इनकी शादी के समय बहुत सुर्खियों में रहा था। बॉलीवुड का यह पावर कपल साल 2018 में 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गया था। आज इस कपल की शादी की चौथी सालगिरह है, इस मौके पर आइए जानते हैं दोनों कि लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई?
2 of 7
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी।दोनों की नजरें एक दूसरे से नहीं हट रही थीं। अंकिता ने हिम्मत जुटाते हुए मिलिंद को डांस के लिए पूछा और मिलिंद ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक डांस करते रहे। आखिर में अंकिता से मिलिंद ने उनका नंबर मांगा। उस वक्त उनके पास न फोन था और न ही बातों का सिलसिला।
अंकिता के साथ हुई थी यह बड़ी घटना
अंकिता और मिलिंद अब बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे और इनकी दोस्ती मुलाकातों के साथ आगे बढ़ती गई। लेकिन इस दौरान अंकिता के साथ एक बहुत बड़ा हादसा हुआ, जिसने उन्हें हिला कर रख दिया। अंकिता के बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। अपने साथ हुए इस हादसे से अंकिता पूरी तरह टूट गई थीं और किसी भी स्थिति में अपने बॉयफ्रेंड को भूल नहीं पा रही थीं। जीवन के इस सबसे बुरे दौर से निकलने में अंकिता की मदद मिलिंद सोमन ने की थी, वह इस दर्द भरे समय में उनका सहारा बने थे।
मिलिंद ने किया प्यार का इजहार
धीरे-धीरे उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया, दोनों के बीच दोस्ती और गहरी हो गई। आखिरकार एक दिन मिलिंद ने हिम्मत करके अंकिता से अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। वह बोले, "जब मुझे तुमसे प्यार हुआ, तो तुम्हारी हर चीज से हुआ। उस हिस्से से भी जिसमें तुम अपनी बीती हुई जिंदगी के बोझ को लेकर चल रही हो। इसलिए डरो मत, हम दोनों इसका मिलकर सामना करेंगे।" बस फिर क्या था, प्यार के आगे हर चीज हार गई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
- फोटो : indian express
पांच साल के बाद लिया शादी का फैसला
दोनों के प्यार को परवान चढ़ने में पूरे पांच साल का समय लगा। मिलिंद और अंकिता ने पांच साल तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी करने का फैसला किया। उनका यह शादी का फैसला समाज के लोगों को रास नहीं आया और उनके लिए यह चाय पे चर्चा का विषय बन गया। मिलिंद की यह दूसरी शादी थी लेकिन चर्चा की वजह दोनों की उम्र के बीच का फासला था। शादी के समय मिलिंद और अंकिता के बीच 25 साल का फासला था लेकिन प्यार के आगे कुछ मायने नहीं रखता। इस बात को साबित करते हुए दोनों ने करीबी लोगों के बीच अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।