फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: 56 की उम्र में भी बिना जिम जाए ऐसे खुद को फिट रखते हैं मिलिंद सोमन, जानिए क्या है उनकी फिटनेस का राज

Tue, 19 Apr 2022 09:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Apr 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness: Know about Milind Soman fitness secret and his diet plan
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

मिलिंद सोमन 56 वर्ष की उम्र में भी बुलकुल फिट हैं। अपनी फिटनेट और एनर्जी से वह युवाओं को मात देते हैं। मिलिंद उन लोगों के लिए प्रेरण हैं, जो फिट रहना चाहते हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने फिट रहने के सीक्रेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आज हम आपको मिलिंद की फिटनेस के राज बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे फिट रहते हैं मिलिंद सोमन...

Tuesday Fitness: Know about Milind Soman fitness secret and his diet plan
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

38 की उम्र में छोड़ दिया जिम
मिलिंद सोमन को अक्सर आपने दौड़ते हुए देखा होगा, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मिलिंद न तो रोज जिम जाते हैं और न ही रनिंग करते हैं। मिलिंद ने 38 साल की उम्र में ही जिम जाना छोड़ दिया था। उनका मानना है कि जिम सिर्फ बॉडी बिल्डिंग के लिए है, फिटनेस के लिए नहीं। मिलिंद ये भी मानते हैं कि आज वह जितना फिट हैं, उतना 20 की उम्र में भी नहीं थे।

Tuesday Fitness: Know about Milind Soman fitness secret and his diet plan
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

ये है रूटीन
मिलिंद सोमन हर हफ्ते सिर्फ तीन से चार बार रनिंग करते हैं और खुद को पूरी तरह से एक्टिव रखते हैं। वह हर दिन 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करते हैं। उनका मानना है कि रोज चोट से बचने के लिए कोई दौड़े भले ही न लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें, ताकि शरीर में नेचुरल मूवमेंट बना रहे। इसका साथ ही वह सूर्य नमस्कार करते हैं, जिसे वह फिटनेस का पक्का साथी बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness: Know about Milind Soman fitness secret and his diet plan
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

ये डाइट करते हैं फॉलो

  • नाश्ता

मिलिंद सोमन अपने दिन की शुरुआत 500 मिलीलीटर पानी पीकर करते हैं। इसके बाद वह सुबह 10 बजे नाश्ते में नट्स, पपीता, तरबूज, खरबूज के साथ सीजनल फ्रूट जैसे आम लेते हैं।

  • लंच

इसके बाद वह 2 बजे लंच करते हैं। इसमें चावल और दाल की खिचड़ी, स्थानीय और मौसमी सब्जियां होती हैं, जिसके साथ वह दो चम्मच घी लेते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वह सब्जी और दाल के साथ छह रोटी खाते हैं। महीने में एख बार चिकन, मटन या एक अंडा लेना पसंद करते हैं।

  • स्नैक्स और डिनर
शाम 5 बजे वह ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं, जिसमें गुड़ होता है। सात बजे वह डिनर में सादा खाना खाते हैं। इसमें वह एक प्लेट सब्जी या भाजी और ज्यादा भूख लगने पर खिचड़ी खाते हैं। इसके अलावा वह नॉन वेज खाना पसंद नहीं करते। वहीं, अगर वह मीठे में कुछ खाते हैं, तो वह गुड़ से ही बना होता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed