फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से रातों रात स्टार बन गई थीं ये एक्ट्रेस अब काम को तरसीं, नहीं कर रहीं शादी

Wed, 24 Apr 2019 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 24 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
know about Shamita Shetty bollywood carrier
Shamita Shetty - फोटो : twitter
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिनको एक ही फिल्म ने रातों-रात फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया, तो कइयों का करियर ऐसा डूबा की आज उन्हें काम मिलना तक मुश्किल हो गया। जी हां,बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरीं लेकिन अब उन्हें काम नहीं मिल रहा है। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं। 

 
know about Shamita Shetty bollywood carrier
शमिता शेट्टी - फोटो : file photo
जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शमिता शेट्टी की। शमिता बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। शमिता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में दर्शकों ने शमिता को काफी पसंद किया था। 
know about Shamita Shetty bollywood carrier
Shamita Shetty - फोटो : file photo
फिल्म 'मोहब्बतें' के बाद शमिता को अग्निपंख, फरेब, जहर और कैश जैसी कई फिल्मों में काम मिला, लेकिन इन फिल्मों में उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिल सकी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमिता शेट्टी ने साल 2000 से लेकर 2008 तक करीब 9 फिल्मों में काम किया, जिसमें से इनकी 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Shamita Shetty bollywood carrier
Shilpa Shetty and Shamita - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि करीब 10 साल से शमिता शेट्टी बड़े पर्दे से दूर हैं। इन्हें किसी भी फिल्म मे काम करने का मौका नहीं मिला है। वहीं शमिता की शादी की बात करें तो वह 40 साल की उम्र में अभी तक कुंवारी हैं। हालांकि बहुत बार शमिता की डेटिंग की खबरें तो मीडिया में रही लेकिन कभी खुलासा नहीं हो सका। 
 
विज्ञापन
know about Shamita Shetty bollywood carrier
shamita shetty - फोटो : file photo
आपको बता दें कि शमिता अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह काफी फिट रहती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए काफी वर्कआउट भी करती हैं। इन दिनों शमिता शेट्टी केवल पार्टियों में ही नजर आती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed