{"_id":"5d3ec46f8ebc3e6d18102fc7","slug":"know-about-sonu-sood-wife-sonali-sood-of-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग' के छेदी सिंह की पत्नी से मिले हैं क्या? शादी के 23 साल बाद भी लाइमलाइट से रहती हैं दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग' के छेदी सिंह की पत्नी से मिले हैं क्या? शादी के 23 साल बाद भी लाइमलाइट से रहती हैं दूर
Tue, 30 Jul 2019 12:11 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
SONU SOOD WIFE
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दबंग' फिल्म में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्मदिन 30 जुलाई को होता है। सोनू खुद तो काफी पॉपुलर हैं लेकिन वह अपनी फैमिली को वो लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं सोनू के दिल की मल्लिका सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। क्या आपको मालूम है कि दोनों की शादी को 23 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं।
सोनू सूद- सोनाली सूद
- फोटो : file photo
सोनू और सोनाली ने 25 सितम्बर 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे भी हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो बाकी स्टार वाइव्स जितनी पॉपुलर नहीं हैं। सोनू की सोनाली से मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं वहीं सोनाली तेलुगू हैं। सोनाली के बारे में बोलते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं।
सोनू सूद की पत्नी
- फोटो : file photo
सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस दौरान सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई में वनबीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो गए। इस फ्लैट को सोनू और उनकी पत्नी तीन और लोगों के साथ शेयर करते थे। इसके बावजूद सोनाली ने कभी सोनू से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू सूद की पत्नी
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में सोनू ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था, 'सोनाली हमेशा सपोर्टिव रही हैं। पहले वो नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टर बनूं लेकिन अब वो मुझपर गर्व करती हैं।' सोनू सूद पंजाब के रहने वाले हैं। उनका जन्म मोगा में हुआ है जहां उनका पुश्तैनी घर आज भी है। सोनू ने अपनी स्कूलिंग भी वहीं की है। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए नागपुर चले गए थे जहां उनकी मुलाकात सोनाली से हुई।
विज्ञापन
सोनू सूद की पत्नी
- फोटो : file photo
सोनू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। उन्हें असली पहचान 'युवा' फिल्म से मिली। इसके बाद आई फिल्में 'जोधा अकबर' और 'दबंग' ने उन्हें शोहरत दिलाई।