फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज दिल्ली में पाठकों से मिलेंगी सोनाक्षी, मेरे शहर का शफाखाना प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला मौका

Tue, 30 Jul 2019 05:34 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 30 Jul 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala mere shehar ka shafakhana competition winners will meet Sonakshi Sinha on 30 july
khandaani shafakhana - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपनी पहली ही फिल्म दबंग में रज्जो के किरदार से पूरी हिंदी पट्टी में अपने करोड़ों फैंस की चहेती बनने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मंगलवार को दिल्ली में अमर उजाला के लकी पाठकों से रूबरू होंगी। इन पाठकों का चुनाव अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर आयोजित की गई प्रतियोगिता 'मेरे शहर का शफाखाना' के जरिए किया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं में उन्हीं लोगों का चयन किया गया है जिन्होंने प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार और समय रहते अपनी फोटो शेयर की। 

Amar Ujala mere shehar ka shafakhana competition winners will meet Sonakshi Sinha on 30 july
Winner List - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमर उजाला लगातार फिल्मी सितारों का अपने पाठकों से सीधा संवाद कराने की कोशिश करता आ रहा है। अमर उजाला के चर्चित कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला में हाल ही में फिल्म आर्टिकल 15 में आईपीएस का किरदार करने वाले आयुष्मान खुराना भी शामिल हुए थे। इस बार बारी सोनाक्षी सिन्हा की है जिनकी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के निर्माताओं के साथ मिलकर अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए 'मेरे शहर का शफाखाना' प्रतियोगिता आयोजित की।

Amar Ujala mere shehar ka shafakhana competition winners will meet Sonakshi Sinha on 30 july
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai

2 अगस्त को रिलीज होगी खानदानी शफाखाना
सोनाक्षी सिन्हा की फैमिली कॉमेडी फिल्म खानदानी शफाखाना, 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनका किरदार ऐसी युवती का है जिसे विरासत में एक शफाखाना (सेक्स क्लीनिक) मिल जाता है। लेकिन, इमारत पर कब्जा हासिल करने से पहले शर्त ये है कि उन्हें ये क्लीनिक छह महीने तक चलाकर दिखाना होगा। फिल्म में मशहूर हास्य कलाकार वरुण शर्मा के अलावा रैपर बादशाह भी दिखाई देंगे। बतौर अभिनेता बादशाह की ये पहली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों से पूछिए सवाल

Amar Ujala mere shehar ka shafakhana competition winners will meet Sonakshi Sinha on 30 july
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सितारों से सीधे संवाद के क्रम में अमर उजाला बिंदास ने एक और श्रृंखला की शुरुआत की है, जिसका नाम है- 'सितारों से पूछिए सवाल'। इस सीरीज के तहत पाठकों को किसी खास फिल्मी शख्सीयत तक अपने सवाल पहुंचाने का मौका मिल रहा है। फिल्म दंगल से मशहूर हुए फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी इस सीरीज की पहली हस्ती हैं। 

विज्ञापन

आप भी पूछ सकते हैं सवाल

Amar Ujala mere shehar ka shafakhana competition winners will meet Sonakshi Sinha on 30 july
sonakshi sinha

प्रतियोगिताओं में शामिल होने और सितारों से सीधा संवाद करने का मौका पाने के लिए आपको सिर्फ अमर उजाला बिंदास का फेसबुक पेज लाइक करना है, ताकि ये सारी सूचनाएं आपको अपने मोबाइल पर समय रहते मिलती रहें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed