{"_id":"5ff43b1e3a9ecb435e23030e","slug":"know-about-tollywood-actress-shweta-kumari-who-got-arrested-by-ncb-in-drugs-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Kumari Drugs Case: जानें कौन हैं एक्ट्रेस श्वेता कुमारी जिन्हें ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रंगे हाथों किया है गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shweta Kumari Drugs Case: जानें कौन हैं एक्ट्रेस श्वेता कुमारी जिन्हें ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रंगे हाथों किया है गिरफ्तार
बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का मामला सामने आने के बाद से एनसीबी और भी ज्यादा एक्टिव हो गई है। पिछले कुछ समय से मनोरंजन जगत के कई सितारों का नाम सामने आया है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया था। बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बताते हैं आखिर कौन हैं अभिनेत्री श्वेता कुमारी जिन्हें एनसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
2 of 5
श्वेता कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स पैडलिंग के खिलाफ अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने शनिवार को 400 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की है। इसके बाद आज एनसीबी ने मीरा भायंदर क्षेत्र में स्थित क्राउन बिजनेस होटल की तलाशी ली और एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को गिरफ्तार किया गया।
3 of 5
श्वेता कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब एनसीबी पैडलर्स की कड़ियां आपस में जोड़ते हुए व्यवस्थित गतिविधियां शुरू कर चुका है। जो ड्रग सिंडीकेट के जब्ती मामलों में गहरी जांच पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्वेता कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं श्वेता कुमारी
एनसीबी ने टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। वो 27 साल की है और हैदराबाद की रहने वाली हैं। श्वेता कुमारी ने टॉलीवुड में बहुत कम समय ही काम किया है। उन्होंने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में ही काम किया है। इसके अलावा वो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। श्वेता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन एनसीबी द्वारा ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद श्वेता अब खबरों में आ गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से मनोरंजन जगत में ड्रग्स का मामला सामने आया था। ड्रग्स के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ड्रग्स केस में अब तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े लोगों का नाम भी सामने आ चुका है। वहीं एनसीबी भी अब श्वेता कुमारी की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़े और लोगों के नाम जानने की कोशिश करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।