सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजीव की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन ने 3 मई को पोस्ट करके दी थी। राजीव की टीवी एक्ट्रेस चारू आसोपा से सगाई के बाद हलचल मच गई है। कहा जा रहा है कि चारू और राजीव एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि राजीव से सगाई से पहले चारू किसी और के प्यार में गिरफ्तार थीं। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो चुकी थीं। जानिए आखिर कौन हैं चारू आसोपा और क्या है सगाई टूटने की वजह।
कौन हैं सुष्मिता सेन की होने वाली भाभी? 3 साल पहले इसलिए टूट गई थी सगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारू आसोपा (Charu Asopa) को टेलीविजन इंडस्ट्री में 10 साल हो चुके हैं। चारू ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से की थी। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बाल वीर' जैसे सीरियल में नजर आईं। हालांकि पहचान 'मेरे अंगने में' सीरियल से मिली थी। इसी सीरियल के को-एक्टर नीरज मालवीय के साथ उनके रिश्ते की खबरें आई।
'मेरे अंगने में' (Mere Angne Mein) सीरियल में चारू और नीरज मालवीय ने भाई-बहन का रोल निभाया था। यहां तक कि इन दोनों ने साल 2016 में सगाई भी कर ली थी। कहा जा रहा था कि यह दोनों साल 2017 में शादी करने जा रहे हैं हालांकि दोनों का रिश्ता टूट गया। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव होने की वजह से रिश्ता टूट गया था। सुष्मिता सेन के भाई की बात करें तो चारू से पहले कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर को डेट करने की खबरें आई थीं।
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल, राजीव और चारू आसोपा के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद दोनों की सगाई की खबर सामने आई। राजीव सेन और चारू आसोपा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राजीव सेन अक्सर चारू के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on