हर उस्ताद का ये सपना होता है कि उसका शागिर्द एक दिन उससे भी ज्यादा नाम अपने हुनर से दुनिया भर में कमाए और, हर शिष्य भी यही चाहता है कि वह अपने गुरु का बेहतर संस्करण बनने में कामयाब रहे। गुरु और शिष्य का रिश्ता उन गिने चुने रिश्तों में सबसे पहले नंबर पर आता है जिसमें एक तरफ से सब कुछ दिया जाता है और दूसरी तरफ उसे ग्राह्य करने वाला जीवन भर कृतज्ञता से भरा रहता है। देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर हर साल पूरे देश में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर हम आज आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिनमें इस रिश्ते का सार बहुत ही संवेदनशीलता के साथ परदे पर निखर आया है।
Teachers’ Day 2021: शागिर्द-उस्ताद के रिश्तों का सबसे अनूठा एहसास, इन कहानियों में संडे का असली मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द डिसाइपल (2020)
निर्देशक चैतन्य ताम्हाणे की दुनिया भर के तमाम पुरस्कारों से सम्मानित दमदार फिल्म ‘द डिसाइपल’ में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और गुरु-शिष्य परंपरा की अनोखी दुनिया हमारे सामने आती है। तेजी से बदल रहे इस दौर में परंपराओं का पालन करते हुए संतुलन रखने का प्रयास कर रहे हर निष्ठावान शिष्य को यह कथा देखना जरुरी है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं, आदित्य मोदक, अरुण द्रविड़, सुमित्रा भावे, दीपिका भिडे भागवत, किरण यज्ञोपवीत। फिल्म का निर्देशन चैतन्य तम्हाणे ने किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
कोटा फैक्ट्री (2019)
पाठशालों के बाहर कोचिंग नए जमाने की नई पाठशाला है। वैसे है तो ये कारोबार लेकिन इस कारोबार के बीच भी कुछ उस्ताद ऐसे निकल आते हैं जो अपने शागिर्दों का जीवन बदल देना चाहते हैं। इस सीरीज का प्रमुख पात्र है कोटा, भारत का वह शहर जो कई सारे कोचिंग सेंटर्स का हब है और अलग-अलग एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश भर के बच्चे यहां आते हैं। हर छात्र की जिंदगी के कसौटी के दौर में छात्र और शिक्षक के बीच के सौहार्द की यह कहानी काफी दिलचस्प है। इसके मुख्य कलाकार हैं, मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, रंजन राज, आलम खान, अहसास चन्ना, रेवती पिल्लई, उर्वी सिंह और अरुण कुमार। सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है।
नेवर हैव आई एवर (2020)
यह काफी लोकप्रिय वेब सीरीज है जो भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा के जीवन पर केंद्रित है। अपने जीवन के एक कठिन साल के बाद यह लड़की अपने सामाजिक स्तर को ऊपर उठाना चाहती है। मिंडी कलिंग द्वारा निर्मित यह शो वह कई सारी बातें दिखाता है जो देवी स्कूल कैंपस के भीतर और बाहर सीखती हैं। इसे आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज के मुख्य कलाकार हैं, मैत्रेयी रामकृष्णन, पूर्णा जगन्नाथन, डैरेन बार्ने
माई ऑक्टोपस टीचर (2020)
शिक्षक हर जगह होते हैं। एक फिल्ममेकर की एक ऑक्टोपस के साथ गहरी दोस्ती हुई और उस ऑक्टोपस ने फिल्ममेकर को दिया समुद्री दुनिया का ज्ञान। दक्षिण अफ्रीका के समुद्री जंगलों में फिल्मायी गयी यह फिल्म दर्शाती है कि प्रकृति एक महान गुरु है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसका निर्देशन किया है, पिपा एर्लिच और जेम्स रीड ने।