फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 महीने में ही 10 साल छोटे निक पर दिल हार बैठी थीं प्रियंका चोपड़ा, एक कॉन्सर्ट के लेते हैं 70 लाख

Sun, 16 Sep 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Know everything about priyanka chopra fiance Nick Jonas on his birthday
priyanka, nick

बॉलीवुड की देसी गर्ल के मंगेतर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं। आइए निक के जन्मदिन के खास मौके पर बात करते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में...  

Know everything about priyanka chopra fiance Nick Jonas on his birthday
निक जोनस

निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था। निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था। उन्होंने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया है, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो कि काफी सफल रहे हैं। निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं।

Know everything about priyanka chopra fiance Nick Jonas on his birthday
nick

जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता है। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के हैं और प्रियंका 35 साल की हैं। निक का जन्म 16 सितंबर 1992 में हुआ था। निक जोनस अमेरिकी पॉप म्यूजिक की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know everything about priyanka chopra fiance Nick Jonas on his birthday
nick jonas

Daily Mail estimates की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस साल भर में करीब 25 मिलियन यानि की 171 करोड़ रुपए कमाते हैं। हालांकि निक के पिता और प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस पर काफी कर्ज है। वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 1 करोड़ 89 लाख रुपए भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Know everything about priyanka chopra fiance Nick Jonas on his birthday
priyanka chopra with nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों पिछले साल 1 मई को न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे। सगाई से पहले प्रियंका और निक दोनों ही इंस्टाग्राम पर फ्लर्टिंग करते नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed