सब्सक्राइब करें

कभी शो से धक्के देकर निकाला गया तो कभी अपने ही भाई ने लगाया चोरी का आरोप, विवादित रही है स्वामी ओम की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Feb 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Know Here Controversial Life Of Bigg Boss 10 Contestant Swami Om
स्वामी ओम

'बिग बॉस 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए स्वामी ओम का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो कुछ महीनों से काफी बीमार थे और 15 दिन पहले उनका आधा शरीर पैरालाइज्ड भी हो गया था। जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें तीन महीने पहले कोरोना भी हुआ था। स्वामी ओम की जिंदगी अक्सर विवादों में रही। उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में कई ऐसी बातें कही थी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम ने लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी थी। इस दौरान भी वह काफी चर्चा में थे। तो आज हम आपको स्वामी ओम के सभी विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चलते वह सुर्खियों में बने रहे थे।

Trending Videos
Know Here Controversial Life Of Bigg Boss 10 Contestant Swami Om
स्वामी ओम

'बिग बॉस' के घर से निकाला गया था बाहर

दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में स्वामी ओम और वीजे बानी के बीच कैप्टेनसी के लिए मुकाबला हुआ था और टास्क के दौरान स्वामी ने अपनी सारी हदें पार कर दी थी। उन्होंने बाउल में पेशाब की और फिर उसे बानी पर फेंक दिया था। स्वामी की इस हरकत के बाद घर के सभी मेंबर्स उनके खिलाफ खड़े हो गए थे। इसके बाद 'बिग बॉस' ने स्वामी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था। स्वामी घर से बाहर जाने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद उन्हें धक्के देकर घर से बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Here Controversial Life Of Bigg Boss 10 Contestant Swami Om
स्वामी ओम

सलमान खान पर लगाए थे गंभीर आरोप

स्वामी ओम को 'बिग बॉस' के घर से बाहर कर दिया गया था और इसके बाद वो काफी गुस्से में थे। जिसके चलते उन्होंने सलमान खान पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सलमान को आईएसआई का एजेंट बताया था और कहा था कि सलमान के दाउद और हाफीज सईद दोस्त हैं। उन्होंने धारावाहिक 'बिग बॉस' के निर्माताओं के पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए थे। स्वामी ओम ने मांसाहारी खाना भी खाया था। इस बारे में उनका कहना था कि सलमान ने बैंगन से बनी एक डिश लाई जो उन्होंने खा ली। बाद में उन्हें बताया गया कि यह मांसाहारी व्यंजन है।

Know Here Controversial Life Of Bigg Boss 10 Contestant Swami Om
स्वामी ओम

भाई ने लगाया था चोरी का आरोप

स्वामी ओम सिर्फ अपने बयानों के चलते ही विवादों में नहीं रहे हैं, बल्कि वो अपने ऊपर लगे चोरी के आरोपों के चलते भी चर्चा में रहें। स्वामी ओम पर उनके भाई प्रमोद झा ने चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें स्वामी पर तीन लोगों के साथ मिलकर साइकिल की दुकान का ताला तोड़ने और 11 साइकिलें और महंगे पुर्जे, मकान के दस्तावेज सहित अन्य जरूरी कागजातों का चुराने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Know Here Controversial Life Of Bigg Boss 10 Contestant Swami Om
ओम स्वामी की हुई पिटाई।

महिला धर्मगुरु को मारा था थप्पड़

सिर्फ विवादित बयान ही नहीं एक बार स्वामी ओम ने न्यूज टेलीविजन शो के दौरान एक महिला धर्मगुरु को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना को देश के लोगों ने लाइव देखा था। दरअसल, राधे मां के संदर्भ में बहस चल रही थी। इस दौरान स्वामी ओम ने राधे मां को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए। इससे नाराज होकर महिला धर्म गुरु ने पहले स्वामी ओम को थप्पड़ मारा फिर उसकी प्रतिक्रिया में स्वामी ने महिला धर्म गुरु को भी जोरदार थप्पड़ मार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed