सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: इस अभिनेता को डेट कर रहीं निधि झा, जानें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Oct 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Know here some interesting things related to the life of Bhojpuri actress Nidhi Jha
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री निधि झा आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। निधि ने इस इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। इसी वजह से फैंस अपनी खूबसूरत अभिनेत्री के हर अंदाज को पसंद करते हैं। इस इंडस्ट्री में निधि को ‘लुलिया’ के नाम जाना जाता है और इसकी वजह उनका गाना ‘लुलिया का मांगेले’ है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने में निधि झा के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह नजर आए थे। इसी वजह से फैंस पवन और निधि की जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं।


 
निधि झा ने इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद भी कई लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको निधि झा की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Know here some interesting things related to the life of Bhojpuri actress Nidhi Jha
निधि झा - फोटो : सोशल मीडिया

निधि झा का जन्म
निधि झा का जन्म 18 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी मुंबई से पूरी की। उनके पिता का नाम रंजीत झा है। हालांकि, एक्ट्रेस का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। लेकिन निधि सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know here some interesting things related to the life of Bhojpuri actress Nidhi Jha
nidhi jha

निधि झा का टीवी करियर
निधि झा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। वह कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'अदालत', 'क्राइम पेट्रोल', 'संकट मोचन हनुमान' और 'सावधान इंडिया' जैसे हिंदी टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

Know here some interesting things related to the life of Bhojpuri actress Nidhi Jha
निधि झा - फोटो : Instagram

भोजपुरी में मचाया धमाल
निधि झा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में निधि के काम की खूब तारीफ हुई, जिसकी वजह से वह भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार बन गईं। इसके बाद निधि झा ने जिद्दी, सत्या, कसम पैदा करने वाले की, गैंगस्टर दुल्हनिया, मन्दिर वाही बनायेंगे, क्रैक फाइटर, और जय हिन्द जैसी कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। निधि एक शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ कमाल की सिंगर भी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम बनाए हैं।

विज्ञापन
Know here some interesting things related to the life of Bhojpuri actress Nidhi Jha
निधि झा- यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यश कुमार को रही हैं डेट
निधि झा भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्शन सुपरस्टार यश कुमार को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। इस तस्वीर के साथ निधि झा ने कैप्शन में लिखा था, 'अपने पूरे दिल से अपनी आत्मा के साथ मैं आपसे हमेशा प्यार करने का वादा करती हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed