{"_id":"59aa875d4f1c1b51738b4d93","slug":"know-how-these-bollywood-stars-trying-to-save-their-stardom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद को बचाने के लिए इन सितारों को अपनाना होगा नया अंदाज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद को बचाने के लिए इन सितारों को अपनाना होगा नया अंदाज
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल जहां एक ओर इरफान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे सितारे चले तो वहीं शाहरुख, सलमान और ऋतिक जैसे बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं। इतना ही नहीं इन सितारों को बदलते सिनेमा और दर्शकों के बीच अपना स्टारडम बचाना भी मुश्किल लग रहा है।
संजय दत्त
2016 में जेल से रिहाई के बाद 58 साल के संजय एक बार फिर फिल्म 'भूमि' से कमबैक के लिए तैयार हैं। दर्शकों को फिल्म 'भूमि' में एक पिता का दुश्मनों से बदला दिखेगा। बता दें कि 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006 ) के बाद हीरो के रूप में संजय ने कोई हिट नहीं दी। सुपरहिट 'अग्निपथ' में भी उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था।

इमरान हाशमी
साल 2012 के सितंबर में रिलीज हुई 'राज 3' के बाद इमरान ने सफलता का मुंह नहीं देखा। सीरियल किसर की इमेज तो धुली, लाइन से उनकी फिल्में भी फ्लॉप होती रहीं। सीरियल एक्टर बनने के चक्कर में 'एक थी डायन', 'घनचक्कर', 'हमारी अधूरी कहानी', 'अजहर' जैसी फिल्में कीं बावजूद इसके सब नाकाम रहीं। वह 38 के हैं। अभी उम्र उनके हक में है।

सनी देओल
पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के अच्छे लेखकों - निर्देशकों ने उन्हें ध्यान में रख कर कहानियां नहीं रचीं। जिन्होंने रचीं, उनकी फिल्में नहीं चलीं। 59 साल में सनी बेटे करण को लॉन्च करने से पहले स्टारडम बचाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं। वह कॉमेडी में खुद को आजमा रहे हैं।

सैफ अली खान
47 साल के सैफ तैमूर के जन्म के बाद पर्दे पर आने को तैयार हैं। 'कॉकटेल' और 'रेस-2' के बाद वह दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सके। 'हमशकल्स' ने साख पर खूब बट्टा लगाया। आधा दर्जन लगातार फ्लॉप से उनकी सफलता का ग्राफ बिगड़ा हुआ है। 'कालाकांडी' और 'शेफ' से चुनौती तोड़ सकेंगे, संदेह है।