फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरस्टार महेश बाबू को पहली नजर में दिल दे बैठीं थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी

Tue, 22 Jan 2019 06:49 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 22 Jan 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
know Namrata Shirodkar and Mahesh Babu love story on his Birthday
namrata shirodkar - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नम्रता उम्र में तो महेश से 4 साल बड़ी है लेकिन उनके प्यार के बीच कभी भी उम्र की सीमा नहीं आई। नम्रता शिरोडकर 22 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर हम आपको महेश बाबू और नम्रता की लव स्टोरी बताते है।
know Namrata Shirodkar and Mahesh Babu love story on his Birthday
mahesh babu and namrata - फोटो : file photo
नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। 'फेमिना मिस इंडिया' का टाइटल साल 1993 में जीता था। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। 'वामसी' महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
know Namrata Shirodkar and Mahesh Babu love story on his Birthday
mahesh babu and namrata - फोटो : file photo
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
know Namrata Shirodkar and Mahesh Babu love story on his Birthday
mahesh babu and namrata - फोटो : file photo
'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों भले ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन मीडिया की नजरों से प्यार को बचाना चाहते थे। यहां तक महेश ने अपने रिश्ते के बारे में अपने पेरेंट्स को भी नहीं बताया था। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले बहन को बताया था। 
विज्ञापन
know Namrata Shirodkar and Mahesh Babu love story on his Birthday
mahesh babu and namrata - फोटो : file photo
करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर सगी बहने हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed