एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
r madhavan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में अपनी खास अदाकारी के चलते अलग स्थान हासिल कर चुके अभिनेता आर माधवन मशहूर स्पेस साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक रॉकेटरी के इकलौते निर्देशक होंगे। माधवन ने ये फिल्म पिछले साल शुरू की थी और इसका तीन भाषाओं में लॉन्च हुआ ट्रेलर सिर्फ दो घंटे में 10 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर गया था। रॉकेटरी का निर्देशन माधवन व महादेवन मिलकर कर रहे थे लेकिन अब दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के चलते महादेवन ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया है। आर माधवन अब इस फिल्म के लीड हीरो, लेखक और निर्देशक होंगे।
2 of 5
s nambi narayanan
इसरो के साइंटिस्ट रहे नंबी नारायणन की इस फिल्म के रशेज अभी तक सिर्फ देश में सिर्फ एक ही मीडिया हाउस अमर उजाला ने देखे हैं। माधवन इस फिल्म का काफी कुछ हिस्सा शूट कर चुके हैं और इसमें नंबी नारायणन बनने के लिए पहले 14 घंटे मेकअप और फिर फिल्म का डायरेक्शन माधवन के लिए काफी चुनौती भरा रहा है। माधवन ने नंबी नारायणन के गेटअप वाले अपने तमाम फोटो और वीडियोज जब से इंस्टाग्राम पर शेयर करने शुरू किए हैं, इस फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
3 of 5
r madhavan
नंबी नारायणन को देश में क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का भी भीष्म पितामह माना जाता है। लेकिन, पहली बार जब उन्होंने इस तकनीक में कामयाबी हासिल की, तभी साजिशन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर रॉकेट तकनीक देश से बाहर ले जाने और दूसरे देशों के लिए जासूसी करने का भी आरोप लगा। बाद में सीबीआई जांच में वह दोषमुक्त हुए और इस साजिश में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए नंबी नारायणन ने सुप्रीम कोर्ट तक में लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ROCKETRY
इसरो में बने रहने के लिए नंबी नारायणन ने नासा तक की नौकरी का प्रस्ताव छोड़ दिया। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले बीजपी नेता नरेंद्र मोदी ने खुद केरल जाकर नंबी नारायणन से मुलाकात की थी और इस बायोपिक की नींव इसी के बाद पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
R Madhavan
माधवन पिछले दो साल से फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते रहे हैं और पिछले छह महीने से खुद को बुजुर्ग नंबी नारायणन जैसा दिखने के लिए मेहनत कर रहे हैं। फिल्म रॉकेटरी के सेट की जो फोटो अमर उजाला के साथ माधवन ने साझा की हैं, वह अभी सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नहीं है लेकिन इन फोटो में एक तरफ खुद नंबी नारायणन बैठे हैं और दूसरी तरफ परदे पर उनका किरदार कर रहे माधवन। इन तस्वीरों में पहली नजर में कोई नहीं पहचान सकता कि रील नारायणन कौन है और रीयल नारायणन कौन?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।