सब्सक्राइब करें

जब 83 की उम्र में घोड़ा बने सलमान के पिता सलीम खान तो बेटी अर्पिता ने कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: विजय जैन Updated Mon, 21 Jan 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
salman khan father salim khan become horse at the age of 83 for arpita son
salman khan salim khan

सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) का एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलीम खान अपने नाती आहिल शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें सलीम खान घोड़ा बने हुए हैं और अपने नाती को घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Trending Videos
salman khan father salim khan become horse at the age of 83 for arpita son
salman salim

वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा मैसेज भी शेयर करते हुए लिखा है- '83 साल के मेरे पिता को आहिल के साथ इस तरह खेलते देखना बहुत शानदार है । मेरे साथ भी उन्होंने इसी तरह से खेला है, लेकिन मुझे याद नहीं। ये हमेशा के लिए याद रहेगा। लव यू डैड/नाना।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So amazing to see my dad at 83 do things with Ahil which he must have done with me & I can’t remember. Memories forever ... Love You Dad/Nana 😘🙏

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan father salim khan become horse at the age of 83 for arpita son
सलीम खान

इस वीडियो में सलीम खान अपने नाती को चीयर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब सलीम घोड़ा बनकर अपने नाती से पूछते हैं कि, 'तुमको कहां जाना है' तो इस पर आहिल अपने नाना की पीठ पर बैठे खिलखला कर हंस पड़ते हैं। 

salman khan father salim khan become horse at the age of 83 for arpita son
salman salim

ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि उम्र के इस पड़ाव में भी सलीम खान अपने नाती के साथ खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आहिल, खान परिवार में  लाडले हैं। वहीं दबंग सलमान खान भी अक्सर आहिल के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
salman khan father salim khan become horse at the age of 83 for arpita son
salman salim

बता दें कि अर्पिता ने साल 2014 में ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी की थी। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले आयुष शर्मा अपने डैड का बिजनेस संभाला करते थे। वहीं साल 2018 में आयुष ने सलमान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन आयुष की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed