{"_id":"5c3c8cffbdec2273a92480f3","slug":"know-neil-nitin-mukesh-diet-chart-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबले-पतले दिखने वाले नील नितिन मुकेश अचानक बने 'विलेन', जानिए बाहुबली बनने का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबले-पतले दिखने वाले नील नितिन मुकेश अचानक बने 'विलेन', जानिए बाहुबली बनने का राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh
- फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म साल 1982 में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में नील नितिन मुकेश को 'चोर बॉडी' वाला एक्टर कहा जाता है। अगर वह फुल स्लीव वाली शर्ट पहनें तो उनकी मसल नहीं दिखेगी।
Trending Videos
Neil Nitin Mukesh
- फोटो : file photo
फिल्म साहो में नील नितिन मुकेश निगेटिव रोल में नजर आएंगे। जाहिर है फिल्म के हीरो 'बाहुबली' प्रभास के साथ उनके फाइट सीन भी देखने को मिलेगी। प्रभास के टक्कर का दिखने के लिए नील नितिन मुकेश नियमित रूप से जिम में जाकर अपनी कद-काठी रोल के हिसाब से ढालने के लिए जमकर पसीने बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh
- फोटो : file photo
16 साल की उम्र में ही ज्वॉइन कर लिया जिम
नील नितिन मुकेश स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस खेल रहे हैं। जब वह आठवीं क्लास में थे तब वह पार्क के 20 चक्कर लगाते थे। कॉलेज जाते ही उन्होंने जिम भी ज्वॉइन कर लिया, तब उनकी उम्र 16 साल की थी।
नील नितिन मुकेश स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस खेल रहे हैं। जब वह आठवीं क्लास में थे तब वह पार्क के 20 चक्कर लगाते थे। कॉलेज जाते ही उन्होंने जिम भी ज्वॉइन कर लिया, तब उनकी उम्र 16 साल की थी।
Neil Nitin Mukesh
- फोटो : file photo
बॉडी प्लान
नील नितिन मुकेश हफ्ते में कम से कम चार बार जिम जाते हैं। हर 15 दिन पर वह सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। हफ्ते में वह तीन दिन कार्डियो करते हैं। इसके लिए वह या तो सड़कों पर साइकल चलाते हैं या फिर जिम जाकर मशीन पर यह एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वह पड़ोसियों के साथ वॉलीबॉल भी खेलते हैं।

नील नितिन मुकेश की कमजोरी
जो लोग फिटेनस को लेकर गंभीर रहते हैं वह मीठे खान-पान से दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन नील ऐसा नहीं करते। वह मिठाइयों को दवाईयों की तरह खाते हैं। उनका मानना है कि अगर आप हर दिन अपनी पसंदीदा चीजें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं, तो 'चीट डे' का बहाना बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नील नितिन को गुलाब जामुन, जलेबी और मिल्क केक बहुत पसंद है।

कमेंट
कमेंट X