{"_id":"5c49d105bdec22738e36a2fa","slug":"know-the-5-bollywood-movies-which-are-based-women-patriotism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखी है महिलाओं की देशभक्ति, ये 5 फिल्में हैं सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखी है महिलाओं की देशभक्ति, ये 5 फिल्में हैं सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
फिल्में
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बार 26 जनवरी पर हमारा देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। देश को स्वतंत्र कराने में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरुषों की। देश की महिलाओं ने भी अपने खून के कतरे को बहा कर देश को आजादी दिलाई। गणतंत्र दिवस के इसी मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्में, जो महिलाओं की देशभक्ति को दिखाती हैं।
2 of 6
मणिकर्णिका
- फोटो : मणिकर्णिका
आज कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। यह फिल्म उनके शौर्य और देशभक्ति को दिखाएगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी काफी तारीफ हो चुकी है। खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस फिल्म को देख चुके हैं।
3 of 6
razi
बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'राजी' ने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा दी थी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करती है। वह लड़की दूसरे मुल्क में जाकर सेना के लिए जानकारी जुटाती है। यह फिल्म हरिंदर सिक्का के नॉवेल पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neerja
एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म 'नीरजा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। नीरजा देश की वो बेटी थी, जिसने अपने देश वासियों की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा विमान में यात्रियों की सहायता और सुरक्षा करते हुए आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गई थीं। इस फिल्म में नीरजा के किरदार में सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 6
खेलें हम जी जान से
- फोटो : social media
2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में देश भक्ति के रंग देखने को मिले। फिल्म की कहानी क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है। इस विरोध में किसी तरह एक महिला शामिल होती है और देश की आजादी में अपना योगदान देती है। इस किरदार को दीपिका ने बखूबी निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।