{"_id":"5c49d960bdec22093e7bf8a8","slug":"amitabh-bachchan-launched-boman-irani-production-house-at-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: इस खास मौके पर यहां पहुंचे थे अमिताभ बच्चन, कादर खान का नाम लिये बिना ही की जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: इस खास मौके पर यहां पहुंचे थे अमिताभ बच्चन, कादर खान का नाम लिये बिना ही की जमकर तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Anupam Prasun
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीती 31 दिसंबर को दिग्गज एक्टर-राइटर कादर खान का 81 की उम्र में निधन हो गया था। इस खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। कादर खान ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के लिए डॉयलॉग्स लिखे थे। उनके लिखे वन लाइनर्स और दमदार डायलॉग्स ने अमिताभ की चमक बढ़ाने का काम किया था। एक कार्यक्रम के दौरान अमिताभ ने कादर खान का नाम लिए बिना फिल्मी कहानीकारों की जमकर तारीफ की।
2 of 5
amitabh bachchan
खबर है कि तमाम हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को हंसाने वाले अभिनेता बोमन ईरानी भी अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। मुंबई में आयोजित एक समारोह में बोमन की फिल्म निर्माण कंपनी उनके करीबी दोस्त और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया। इस खास मौके पर अमिताभ ने फिल्मों की कहानियां लिखने वालों की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े।
3 of 5
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
कादर खान के निधन से अमिताभ बहुत दुखी हुए थे। एक ट्विट के जरिए उन्होंने अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की थीं। अमिताभ ने लिखा था, ''कादर खान का निधन.. बेहद दु:खद और निराशाजनक समाचार.. मेरी प्रार्थना और संवेदना, एक शानदार मंच कलाकार दयालु और निपुण प्रतिभा के धनी। मेरी ज्यादातर सफल फिल्मों के आप लेखक रहे... बेहतरीन गणितज्ञ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kader khan and Govinda
कादर खान ने हिंदी सिनेमा में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी जोड़ी को गोविंदा के साथ दर्शकों ने खास पसंद किय था। अमिताभ बच्चन संग उनकी कई फिल्में सुपरहिट रहीं, लेकिन बिग बी के बेहद करीब रहे कादर खान के अमिताभ बच्चन संग रिश्ते काफी खराब हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kader khan
इस बारे में कादर खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा भी किया था। उन्होंने बिग बी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया, 'ये वाकया तब का है जब अमिताभ बच्चन एमपी बनकर दिल्ली गया तो मैं खुश नहीं था. क्योंकि सियासत की दुनिया ऐसी है, जो इंसान को बदलकर वापस भेजती है, तो वो जब वापस आया तो वो मेरा अमिताभ बच्चन नहीं था, मुझे बहुत दुख हुआ, इसे लेकर दोनों के बीच काफी कहा-सुनी भी हुई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।