फिल्म जगत में 'हैंडसम हंक' जॉन अब्राहम का सिक्का दोबारा चलता नजर आ रहा है। बीते वर्ष जॉन की दो फिल्में 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की थी। ऐसे में जॉन अपनी नई फिल्म RAW 'रोमियो अकबर वॉल्टर' को लेकर चर्चा में हैं। बीते गुरुवार ही फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। अब खबर है कि फिल्म में जॉन 28 दमदार लुक में नजर आने वाले हैं और फिल्म का टीजर इस शुक्रवार रिलीज होने जा रहा है। जॉन के अलावा फिल्म में मौनी राॉय, जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णामूर्ति और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे।
RAW में होंगे जॉन अब्राहम के 28 दमदार लुक, कल होगा फिल्म का टीजर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन इस वक्त लीक से हटकर फिल्में कर रहे हैं जो हिट भी साबित हो रही हैं। इस कड़ी में जॉन ने रॉ में हाथ डाला है। बता दें कि फिल्म में उनके 28 दमदार लुक होंगे जिसमें वह 26 साल से लेकर 58 साल तक के बूढ़े आदमी का किरदार करते दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म को रॉबी गरेवाल ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले रॉबी का निर्देशन 'समय', 'MP3: मेरा पहला पहला प्यार है' और 'आलू चाट' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
बता दें कि बीते गुरुवार रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर में जॉन के पूरे लुक पर नजर गढ़ाई जाए तो बता दें कि वह एक चैक की शर्ट और उस पर स्वेटर पहने दिख रहे हैं। वह पोस्टर में अलग अवतार में ही दिख रहे हैं। जॉन का हेयरस्टाइल भी 70 के दशक के एक्टर्स की याद दिला रहा है। वहीं, जॉन ने होठो के बीच सिगरेट अटाकाई हुई है।
One man. Many faces. One mission - to protect his country. Presenting ‘Romeo’ from #RAW, based on the true story of a patriot. #RAWRomeo @Roymouni @bindasbhidu @sikandarkher @RomeoAkbarWaltr @Viacom18Movies @KytaProductions @VAFilmCompany @redicefilms @ajay0701 #DheerajWadhwan pic.twitter.com/viMhRXtbld
— John Abraham (@TheJohnAbraham) January 23, 2019
बता दें कि यह एक असल जासूस की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय जॉन के अपोजिट होंगी। मौनी अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इससे पहले वह फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय के साथ मुख्य भूमिका में थीं। मौनी की साल 2019 की यह पहली फिल्म मानी जा रही है।
गौरतलब है कि इस रोल के लिए पहले जॉन की जगह सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर किया गया था , लेकिन किसी कारणवश उन्हें यह रोल छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा था कि उन्हें यह कहानी सुनते ही अच्छी लगी थी और वह इस रोल को जरूर ही करना चाहते थे। यहां तक कि उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया था। इसी के साथ जॉन इस साल अपनी दो पीरियड फि्मों में नजर आएंगे जिसमे वह 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'बटला हाउस' में भी दिखेंगे। लेकिन इससे पहले फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर 12 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।