फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम न मिलने पर हदें पार कर चुकी थी ये एक्ट्रेस, रेप पर दिए बयान से मच गया था तहलका

Mon, 11 Feb 2019 02:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 11 Feb 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
know the facts about sherlyn chopra on her birthday
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में काम पाने के लिए स्ट्रगलिंग एक्टर्स को क्या-क्या नहीं करना पड़ता। रोज प्रोडक्शन हाउस के चक्कर काटने पड़ते हैं। सालों तक काम नहीं मिलता। अगर काम मिल भी जाए तो हिट होने की कोई गारंटी नहीं होती। ऐसे तमाम कलाकार हैं जो एक बार फिल्म में दिखने के बाद गायब हो गए, उन्हें किसी ने काम ही नहीं दिया। कुछ लोग फिल्म में काम देने का लालच देकर फायदा उठाते हैं और ऐसे उन स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कास्टिंग काउच जैसी चीजों से गुजरना पड़ता है। 


बॉलीवुड की एक ऐसी ही एक्टर हैं शर्लिन चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड का एक ऐसा ही एक राज खोलकर सनसनी मचा दी थी। शर्लिन का रिश्ता हमेशा विवादों से रहा है। उनके कई बयान इतने विवादित थे कि जिससे पूरे देश में तहलका मच गया था। 11 फरवरी को जन्मीं शर्लिन 34 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के फैन्स उन्हें शर्लिन के नाम से जानते हैं, लेकिन शर्लिन का असल नाम कुछ और है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्लिन का असली नाम ‘मोना चोपड़ा’ है।
know the facts about sherlyn chopra on her birthday
sherlyn chopra

शर्लिन पहली बार चर्चा में उस समय चर्चा आई थीं जब उन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया था। शर्लिन पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट के जरिए शर्लिन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और रातों रात शर्लिन की एक बड़ी पहचान बन गई 

know the facts about sherlyn chopra on her birthday
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। यह तब की बात है जब शर्लिन मॉडलिंग करती थीं और बॉलीवुड के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। शर्लिन ने बताया था कि मॉडलिंग के दौरान वो पैसे लेकर कई लोगों के साथ बेड शेयर कर चुकी हैं। शर्लिन ने ट्वीट किया था, 'अतीत में कई मौकों पर मैंने पैसे के लिए सेक्स किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
know the facts about sherlyn chopra on her birthday
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

खबर ये भी थी कि शर्लिन ने प्लेब्वॉय मैगजीन में जगह पाने के लिए उसके 86 साल के सम्पादक हूज हेफनर के साथ कॉम्प्रोमाइज किया था। लेकिन शर्लिन ने इस बात को सिरे से नकार दिया था। ह्यू हेफनर का निधन पर शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

विज्ञापन
know the facts about sherlyn chopra on her birthday
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले शर्लिन ने अपने लिए देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मुझे भारत रत्न मिलना चाहिए। भारत का सबसे बड़ा सम्मान सबसे बड़ी सेवा के लिए मुझे मिलना चाहिए। सीरियसली।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed