{"_id":"61cdcafe68931e13605bec6e","slug":"know-the-unknown-facts-about-actor-govinda-and-his-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: जब नौकरी के लिए गोविंदा को भटकना पड़ा था इधर-उधर, अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण जॉब मिलना हो गया था मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: जब नौकरी के लिए गोविंदा को भटकना पड़ा था इधर-उधर, अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण जॉब मिलना हो गया था मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को भी कभी नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा था। अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण उनके लिए नौकरी करना मुश्किल हो गया था और उन्हें जॉब नहीं मिली थी। इस बात का खुलासा खुद गोविंदा ने ही अपने एक इंटरव्यू किया था। कॉमर्स ग्रेजुएट गोविंदा ने अपने उस वक्त के बारे में बताया जब उन्हें नौकरी के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर काटने पड़े थे।
2 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने कहा था कि वह स्टीवर्ड की नौकरी के लिए ताजमहल होटल में एक साक्षात्कार के लिए गये थे। लेकिन वह यह नौकरी पाने में असफल रहे थे। क्योंकि वह अंग्रेजी नहीं बोल पाये थे। उन्होंने कहा कि वह इंटरव्यू के दौरान अंग्रेजी नहीं बोल पाये थे।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गोविंदा को फिल्मों में उनके जबरदस्त अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसी कॉमेडी फिल्में कीं जो अब भी बेहद लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चाहे फिल्म 'कुली नंबर 1' हो या 'हद कर दी आपने' इन फिल्मों को देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। 80 और 90 के दशक में गोविंदा उन अभिनेताओं में शामिल थे जिनका सितारा बुलंद था। उस वक्त वह जिस फिल्म में होते थे वह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती थी। यह भी कहा जा सकता है कि वह गोविंदा ही थे जो बॉलीवुड के तीन खानों को उस वक्त टक्कर देते थे।
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : फाइल
गोविंदा की फिल्में राजा बाबू, कुली नम्बर 1,दीवाना मस्ताना, बड़े मिया छोटे मिया, हीरो नम्बर 1, साजन चले ससुराल, दुलारा, शोला और शबनम, दूल्हे राजा, हसीना मान जाएगी इत्यादि ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। उनके पिता अरुण कुमार अहूजा अपने दौर में एक मशहूर कलाकार थे। उन्होंने 30-40 फिल्मों में काम भी किया था। वहीं, गोविंदा की मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायिका थीं, जो फिल्मों में गाया करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।