एक ऐसा शख्स, जिसके साथ आज फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा कलाकार फिल्म करना चाहता है। छोटी सी उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद इनका बचपन मुफ्लिसी में गुजरा, लेकिन अपनी मेहनत और लगन की वजह से आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार किए जाते हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की। रोहित को अगर हिट मशीन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपने फिल्मी करियर में रोहित शेट्टी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाई हैं। इनमें ज्यादातर ऐसी हैं जो किसी पुरानी बॉलीवुड या दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक हैं। रीमेक होने के बावजूद रोहित शेट्टी इन फिल्मों को ऐसे मसाले के साथ दर्शकों को परोसते हैं कि लोग उनकी वाहवाही करते नहीं थकते। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी अपकमिंग और सुपरहिट रीमेक फिल्म को बारे में बताएंगे...
Rohit Shetty: रीमेक फिल्मों के किंग हैं रोहित शेट्टी, सर्कस से पहले बना चुके हैं ये सुपरहिट मूवीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी जल्द ही दर्शकों के लिए सर्कस लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर की रीमेक है जो अपने आप में एक कल्ट मूवी मानी जाती है। फिल्म में रणवीर और वरुण डबल रोल में नजर आने वाले हैं।
सर्कस से पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म सिंबा में डायरेक्टर-एक्टर की यह जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने कुल 240 करोड़ का बिजनेस किया था। यह फिल्म एनटीआर जूनियर की फिल्म टेंपर का रीमेक थी, जिसे रोहित ने अपने अंदाज में हिंदी दर्शकों के सामने पेश किया था।
फिल्म बोल बच्चन रोहित शेट्टी की उन कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। यह फिल्म अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल का रीमेक थी, जो अपने समय की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। रोहित ने अपने मसाला फार्मुले का इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म को बनाया था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। ऑडियंस को दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस काफी पसंद आई थी।
ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि रोहित शेट्टी ने केवल कॉमेडी फिल्में ही बनाई हैं। एक्शन एंटरटेनर फिल्में बनाकर भी वह अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। फिल्म सिंघम इसका बिलकुल सही उदहारण है। यह फिल्म साउथ के सिंघम की रीमेक थी। इस फिल्म में अजय देवगन का अलग ही अवतार लोगों को देखने को मिला था। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे।