फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Jagdeep: इस अभिनेता के नाम के साथ पहली बार मशहूर हुआ 'भोपाली', दोनों बेटे बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर

Tue, 29 Mar 2022 12:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Mar 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
know unknown facts about veteran actor comedian jagdeep birthday
एक्टर जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि उसका हर एक किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इसमें काम करने वाले हर अभिनेता ने फिल्म को ऑल टाइम फेवरेट बनाने में मदद की है। शोले फिल्म का नाम जब भी लिया जाता है तो अभिनेता जगदीप को जरूर याद किया जाता है। वही जगदीप जिन्होंने 'सूरमा भोपाली' का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। अपनी कला और बातों से लोगों को हंसाने वाले जगदीप की आज 89वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 

know unknown facts about veteran actor comedian jagdeep birthday
जगदीप - फोटो : Instagram

जगदीप का जन्म 29 मार्च 1939 को दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ था। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में करीब 400 फिल्मों में काम किया। वैसे तो लोग उन्हें जगदीप के नाम से जानते थे, लेकिन ये उनका असली नाम नहीं था। उनका असल नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। हालांकि उनको कभी इस नाम से नहीं जाना गया।

know unknown facts about veteran actor comedian jagdeep birthday
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'अफसाना' से की थी। कहते हैं कि इस फिल्म के लिए उनको फीस के तौर पर केवल छह रुपये मिले थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म दो बीघा जमीन से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था। 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना और 1972 में अपना देश से एक अलग पहचान मिली। इसके बाद 1975 में आई फिल्म शोले ने जगदीप को एक अलग पहचान दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know unknown facts about veteran actor comedian jagdeep birthday
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर जगदीप ने लोगों ने खूब गुदगुदाया, लेकिन उनकी असल जिंदगी काफी दर्द भरी थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। एक इंटरव्यू के दौरान जगदीप ने बताया था कि उन्होंने पतंगें बनाने से लेकर साबुन तक बेचने का भी काम किया था। जगदीप ने बताया था कि एक बार एक शख्स चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए सड़क पर बच्चे ढूंढ रहा था, तब उसने जगदीप को देखा।

विज्ञापन
know unknown facts about veteran actor comedian jagdeep birthday
जावेद जाफरी,जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

उस शख्स ने जगदीप को मात्र तीन रुपये के लिए फिल्म में रख लिया। पहले उस फिल्म में कोई दूसरा चाइल्ड आर्टिस्ट था, जो कि अपना डायलॉग नहीं बोल पा रहा था। उसकी जगह जब जगदीप ने डायलॉग बोल दिया तो दोगुने रुपये मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed