फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुनीत राजकुमार: कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार के बेटे थे पुनीत, वीरप्पन ने किया था इनके पिता का अपहरण

Fri, 29 Oct 2021 04:27 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 29 Oct 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Know who is Kannada actor Puneeth Rajkumar, who passes away due to heart attack
पुनित राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन उस वक्त हुआ, जब वो जिम में वर्क आउट कर रहे थे। पुनीत की उम्र 46 साल थी। उनके निधन से पूरे कर्नाटक और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक की लहर फैल गई है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कर्नाटक की सरकार को हालातों को काबू करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू करनी पड़ी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई खुद अस्पताल पहुंचे हैं। इस खबर के बाद कर्नाटक में सभी थिएटरों को बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन थे पुनीत और कम वक्त में अपनी एक्टिंग के जरिए कौन कौन से मुकाम हासिल कर लिए थे। डालिए उनकी प्रोफाइल पर एक नजर।

Know who is Kannada actor Puneeth Rajkumar, who passes away due to heart attack
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू हुआ करियर
पुनीत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू की थी। उनकी ख्याति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

Know who is Kannada actor Puneeth Rajkumar, who passes away due to heart attack
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के साथ गायक भी

पुनीत सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं थे बल्कि एक गायक भी थे। उनका जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म अप्पु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वो 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know who is Kannada actor Puneeth Rajkumar, who passes away due to heart attack
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पिता का हुआ था अपहरण
पुनीत दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक मशहूर नाम थे। पुनीत के पिता राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का आइकन माना जाता था। वो पहले ऐसे कन्नड़ इंडस्ट्री के अभिनेता थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने उनके पिता राजकुमार का साल 2000 में अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
Know who is Kannada actor Puneeth Rajkumar, who passes away due to heart attack
पुनित राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

घर के सबसे छोटे
पुनीत पांच भाई बहनों में सबसे छोटे थे। पुनीत के पिता राजकुमार उन्हें और उनकी बहन को फिल्म के सेट पर ले जाया करते थे। पुनीत के बड़े भाई शिवा राजकुमार भी एक मशहूर एक्टर हैं। फिल्मों के साथ साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर एक गेम शो कन्नड़ा कोटियाधिपाति को भी होस्ट किया था। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed