फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who is Manasa Varanasi: कौन हैं मानसा वाराणसी, जो मिस वर्ल्ड पेजेंट में करने जा रही हैं भारत का प्रतिनिधित्व

Thu, 16 Dec 2021 01:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Dec 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Know who is manasa varanasi who will represent India at 70th Miss World 2021 pageant
मानसा वाराणसी - फोटो : instagram.com/manasa5varanasi

21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू के बाद अब सबकी नजर दिसंबर 2021 में होने वाले 70वें मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट पर है। इसमें हैदराबाद की मानसा वाराणसी भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं, कौन हैं मिस इंडिया तेलंगाना और मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा…

कौन हैं मानसा वाराणसी?

Know who is manasa varanasi who will represent India at 70th Miss World 2021 pageant
मानसा वाराणसी - फोटो : instagram.com/manasa5varanasi/

मानसा का जन्म हैदराबाद में हुआ था। पिता का ट्रांसफर मलेशिया होने के बाद मानसा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मलेशिया में रहकर की। कुछ सालों बाद मानसा भारत लौट आईं और उन्होंने अपनी बारहवीं व स्नातक की पढ़ाई यहीं के कॉलेज से पूरी की। बता दें कि मानसा वित्तीय सूचना विनिमय विश्लेषक हैं। 23 वर्षीय मानसा को वित्त की दुनिया की खोज करने में आनंद आता है।

मानसा इस एक्ट्रेस को मानती हैं अपना आइडल

Know who is manasa varanasi who will represent India at 70th Miss World 2021 pageant
मानसा वाराणसी - फोटो : instagram.com/manasa5varanasi

मिस इंडिया के अनुसार, मानसा भरतनाट्यम में प्रशिक्षित हैं और अभी साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें किताबे पढ़ना, संगीत सुनना, योग करना बेहद पसंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसा मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा से भी काफी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 2021 के टॉप 10 में बनाई जगह

Know who is manasa varanasi who will represent India at 70th Miss World 2021 pageant
मानसा वाराणसी - फोटो : instagram.com/manasa5varanasi

सौंदर्य प्रतियोगी के 'ब्यूटी विद ए पर्पस' राउंड के एक भाग के रूप में, मनासा के प्रोजेक्ट ने मिस वर्ल्ड 2021 में शीर्ष 10 में जगह बनाई। भारत के अलावा, अन्य नौ देश जिन्होंने शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाई है, वे हैं केन्या, इंग्लैंड, चेक गणराज्य, श्रीलंका, फिलीपींस, अमेरिका, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल। इस बात की जानकारी मनासा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने लिखा, "कृतज्ञता से भरा दिल! भारत, हमने मिस वर्ल्ड 2021 में ब्यूटी विद ए पर्पस के शीर्ष 10 में जगह बना ली है! "
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by manasa varanasi (@manasa5varanasi)

विज्ञापन

क्या है प्रोजेक्ट बीडब्ल्यूएपी, जिसने मानसा को दिलाई टॉप 10 में जगह

Know who is manasa varanasi who will represent India at 70th Miss World 2021 pageant
मानसा वाराणसी - फोटो : instagram.com/manasa5varanasi

मानसा के बीडब्ल्यूएपी परियोजना को तीन स्तंभों में वर्गीकृत किया गया है - पहला कदम बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूकता पैदा करना है। दूसरा संसाधनों की कमी के कारण बचाव मिशन के लिए समय पर प्रतिक्रिया करने के लिए आने वाली चुनौतियों पर केंद्रित है। और तीसरा बचाए गए बच्चों के इर्द-गिर्द घूमता है। इस परियोजना का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ बाल अधिकारों की रक्षा और संरक्षण करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed