Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Know who is the one who beats Bhojpuri star Nirhua in his dream, himself told a funny story: interestiong story about Dinesh Lal Yadav nirahua life
{"_id":"61481ddd8ebc3e01de132916","slug":"know-who-is-the-one-who-beats-bhojpuri-star-nirhua-in-his-dream-himself-told-a-funny-story-interestiong-story-about-dinesh-lal-yadav-nirahua-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: जानिए कौन है जो सपने में करता है निरहुआ की डंडे से पिटाई, खुद बताया मजेदार किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: जानिए कौन है जो सपने में करता है निरहुआ की डंडे से पिटाई, खुद बताया मजेदार किस्सा
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिर्फ बिहार, यूपी और झारखंड तक ही नहीं, बल्कि देश भर में निरहुआ की फैन फॉलोइंग करोड़ों की संख्या में है। निरहुआ के गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं और बेहद पसंद किए जाते हैं। लेकिन दिनेश के शुरुआती दिन बेहद गरीबी में बीते हैं। कहीं आने जाने तक के लिए वह किराया नहीं दे पाते थे, जिसके लिए उन्हें पैदल ही चलना पड़ता था। निरहुआ के पिता कलकत्ता में छोटी सी नौकरी थी और वह निरहुआ को लेकर कलकत्ता के एक झुग्गी झोपड़ी में रहते थे।
घर चलाने के लिए निरहुआ अपने भाइयों के साथ जगह जगह गाना गाने जाते थे, जिससे उन्हें 500 रुपये मिलते थे। लेकिन जब वह 20 साल के थे तो उनके पिता का देहांत हो हो गया। निरहुआ के लिए आगे का रास्ता और मुश्किल हो गया था। उन्होंने कठिन परिश्रम करके भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम तो बना लिया, लेकिन रोज रात को एक सपना उन्हें बेचैन करने लगा है। सपने में अक्सर उनकी पिटाई होती थी। जानिए कौन है जो अज भी सपने में निरहुआ की पिटाई करता है।
2 of 5
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई:
सपने में आते हैं पिता
निरहुआ के सपने में अक्सर उनके पिता आते हैं। निरहुआ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह सपने में देखते हैं कि वह गांव गए हुए हैंऔर पिता जी को किसी को कुछ पैसे देने हैं। वह अपने भाई से चेक बुक मंगवाते हैं। जैसे ही वह चैक अपने पिता को देते हैं, तो वह डंडा उठाकर निरहुआ को मारना शुरू कर देते हैं।
3 of 5
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई:
- फोटो : instagram/dineshlalyadav
निरहुआ बताते हैं कि पिता जी सपने में कहते हैं कि बस लिखने से 10 लाख हो जाता है क्या। मैंने जीवनभर में दो लाख नहीं कमाएं, तुम दस लाख रुपये का चेक देकर मुझे पागल बना रहे हो। निरहुआ इस पूरे सपने के दौरान छटपटाते रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई:
- फोटो : Instagram
निरहुआ इस किस्से का जिक्र करते हुए आगे बताते हैं कि वह पूरे सपने में अपने पिता को ये समझाने की कोशिश करते हैं कि अब उनके पास पैसे आने लगे हैं। अब गरीबी और दुख भरे दिन खत्म हो गए हैं। लेकिन फिर उनके पिता नहीं रुकते और जमकर डंडे से उनकी पिटाई करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई:
- फोटो : यूट्यूब
निरहुआ को उनका पहला ब्रेक भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी की फिल्म 'चलत मुसाफिर' में मिला था। इस फिल्म में निरहुआ ने दो गाने गए और अभिनय भी किया था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।