फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से बर्बाद हो गया था कोएना मित्रा का फिल्मी करियर, घर से निकलना कर दिया था बंद

Mon, 07 Jan 2019 07:48 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 07 Jan 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
koena mitra face surgery got failed and career flopped
koena mitra

फिल्म अभिनेत्री कोएना मित्रा आज 35 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1984 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2001 में ही स्कूल के दिनों से कोएना ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने साल 2001 का ग्लेडरेग्स मेघा मॉडल इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था। जर्मनी में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल के 12 सेमीफाइनलिस्ट में भी उनका नाम था। इसके बाद कोएना को कई विज्ञापनों में देखा गया जिसमें मिरिंडा, मारुति ऑटो, ज्वैलरी और ब्यूटी उत्पाद जैसे क्लीनिक प्लस के लिए एड करते हुए देख गयाा। साल 2004 में फिल्म मुसाफिर से उन्होंने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में दस्तक दी थी। हिंदी के अलावा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया है। 

koena mitra face surgery got failed and career flopped
koena mitra

बता दें कि सैक्सुअल हरासमेंट को लेकर कोएना साल 2017 में चर्चा में आई थीं। दरअसल, एक शख्स कोएना को फोन करके परेशान कर रहा था। 26 जुलाई 2017 को कोएना के पास एक अंजान शख्स का फोन आया था जिसमें उसने कोएना से पैसों के बदले वन नाइट स्टेंड की बात की। इसके बाद कोएना ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया। कोएना के मुताबिक, एक हफ्ते में वो शख्स 40 से 50 बार उन्हें कॉल करके परेशान कर चुका था।

koena mitra face surgery got failed and career flopped
koena mitra

 वैसे आपको बता दें कि इससे पहले भी कोएना मित्रा तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई थी, लेकिन इस सर्जरी से उनका चेहरा ऐसा हो गया कि उनका करियर की दांव पर लग गया। दरअसल कोएना अपने चेहरे से ज्यादा खुश नहीं थीं और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कोएना ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और नाक की सर्जरी करवाई, लेकिन इस सर्जरी का उल्टा ही असर हुआ। उनका चेहरा और भी बदसूरत हो गया जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
koena mitra face surgery got failed and career flopped
कोएना मित्रा

जहां, एक वक्त पर कोएना मित्रा कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। इसके चलते उनके पास काम की भारी कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली बल्कि हर जगह आना-जाना भी छोड़ दिया। खराब सर्जरी की वजह से उनकी हड्डियां फूल गई थीं।

विज्ञापन
koena mitra face surgery got failed and career flopped
कोएना मित्रा
एक इंटरव्यू में कोएना ने खुलासा किया था कि डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था और कहा था कि अब सिर्फ दवाईयां और प्रार्थना ही काम आ सकती हैं, लेकिन कोएना ने हिम्मत नहीं हारी और एक वक्त के बाद उसी बिगड़े हुए चेहरे के साथ बाहर आना-जाना शुरु कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed