फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लास्टिक सर्जरी करवा करियर बर्बाद कर चुकीं कोएना मित्रा बोलीं- 'जीवन की सबसे बड़ी गलती...'

Tue, 01 Oct 2019 01:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Oct 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Koena Mitra opened up about her plastic surgery and sex comedies
कोएना मित्रा - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा बनने वाली एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने पहली बार अपनी गलत प्लास्टिक सर्जरी होने पर बात की है। दरअसल अपने लुक्स को अधिक बेहतर करवाने के लिए कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था।

Koena Mitra opened up about her plastic surgery and sex comedies
koena mitra
इसके बाद कोएना लाइमलाइट से गायब हो गईं और अब बिग बॉस 13 का हिस्सा हैं। बिग बॉस के पहले दिन ब्लैक ड्रेस में साकी साकी गर्ल का अंदाज काफी बदला बदला नजर आ रहा था। इतने समय बाद लौटीं कोएना एक बार फिर से अपनी प्लास्टिक की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 13 के घर में जाने से पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसके दौरान उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की।
Koena Mitra opened up about her plastic surgery and sex comedies
koena mitra
कोएना ने कहा, "यह हमारे उद्योग की सबसे खराब कहानी है। कई लोगों ने इसे करवाया है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, जैसे कि यह कोई अपराध या पाप हो। यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है, इसलिए मैंने किया। इसके बारे में बात करने का मन नहीं है। मैंने बयान दिया और यही वजह है कि पीछा नहीं छोड़ते। भले ही आठ-नौ साल हो गए हैं, लोग मुझसे इसके बारे में पूछना बंद नहीं करते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Koena Mitra opened up about her plastic surgery and sex comedies
koena mitra

कोएना ने आगे कहा- ''इसके अलावा, केवल महिलाओं को ही कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए क्यों कहा जाता है? आप हमारी इंडस्ट्री के 60 और 50 वर्षीय पुरुषों को देखिए। वो आज भी वैसे ही लगते हैं जैसे 20 साल के हों। मुझे इस बारे में बिग बॉस के घर में भी बात करने में कोई आपत्ति नहीं है, हालांकि लोग सवाल कैसे पूछते हैं मेरा जवाब इसी बात पर निर्भर है। यदि कोई इसे लेकर मुझपर हमला करेगा तो मैं इसमें इंट्रस्ट नहीं दिखाऊंगी।''

विज्ञापन
Koena Mitra opened up about her plastic surgery and sex comedies
कोएना मित्रा

कोएना ने आगे बताया- ''मेरा शरीर है, मेरा चेहरा, मेरा जीवन, मेरी कहानी और किसी और को इससे कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। कोएना ने यह भी कहा, "इंसान के रूप में, हम बहुत सारी गलतियां करते हैं लेकिन जब तक आप चीजों का अनुभव नहीं करते, तब तक आप कैसे जानेंगे कि ये अच्छा है या बुरा।'' कोएना की इस बात से साफ है कि वो प्लास्टिक सर्जरी को अपनी गलती मानती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed