देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा था कि डिक्शनरी में एक नया शब्द ‘मोदीलाई’ जुड़ गया है जो कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। राहुल के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया था। ऐसे में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने भी राहुल के दावे को नकारते हुए कहा कि ‘मोदीलाई’ जैसा कोई शब्द नहीं है। इन सबके बीच एक बार फिर अभिनेत्री कोएना मित्रा ने राहुल पर निशाना साधा।
एक्ट्रेस बोलीं-डिक्शनरी में 'मोदीलाई' शब्द ही नहीं, देश को शर्मिंदा न करें राहुल गांधी
अभिनेत्री ने राहुल के इस ट्वीट पर लिखा 'राहुल गांधी ने ऐसा करके देशवासियों को शर्मिंदगी महसूस करवाई है, उनकी हेकड़ी और मदरसा में पढ़ाई के चलते आज देशवासियों को शर्मिंदा होना पड़ा रहा है।' ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर राहुल के दावे को झूठा करार दिया और लिखा 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज में 'मोदीलाई' शब्द की एंट्री दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है, हमारी किसी भी डिक्शनरीज में यह शब्द मौजूद नहीं है।'
We Indians are ashamed of @RahulGandhi 's Arrogance and Madrassa education.
#RahulLie https://t.co/U5rEKVc3t8
गौरतलब है कि राहुल ने बीते बुधवार यह ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'मोदीलाई' शब्द जोड़ा गया है जो लोकप्रिय हो रहा है। राहुल ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द की बात की है उससे जुड़े स्नैपशॉट में भी इसके कई मतलब भी बताए जा रहे हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उनका दावा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के हवाले से नहीं था।
There’s a new word in the English Dictionary. Attached is a snapshot of the entry :) pic.twitter.com/xdBdEUL48r
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब कोएना ने राहुल गांधी पर निशाना साधा हो। इससे पहले बीते महीने अप्रैल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा था। नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो किया था। इस रोड शो में मौजूद कुछ भीड़ ने पाकिस्तान के झंडे जैसा झंडा ले रखा था।
इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें चलने लगी थी कि राहुल गांधी की रैली में पाकिस्तान का झंडा खुलेआम लहराया गया। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ये झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारतीय संघ मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) पार्टी का बताया जा रहा था। अब इसी तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करने से कोएना मित्रा ने राहुल को देश तोड़ने वाला बताया था जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं ।